कार्यपालक अभियंता को गाली गलौज देना राजद कार्यकर्ता को पड़ा महंगा ,लहेरियासराय थानाध्यक्ष ने किया गिरफ्तार।

दरभंगा /

लहेरियासराय थाना की पुलिस ने इंजीनियर के साथ गाली गलौज एवं धमकी देने के आरोप मे राजद के कार्यकर्ता मृत्युंजय झा को गिरफ्तार कर जेल भेंज दिया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने इसकी पुष्टि कर दी हैं। थानाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता से गाली गलौज करने एवं सरकारी कार्य मे बाधा पहुंचाने के आरोप मे मृत्युंजय को जेल भेजा गया हैं।उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी।
कार्यपालक अभियंता ब्रजेश कुमार ने दो अप्रेल को इस बाबत लहेरियासराय थाने मे प्राथमिकी दर्ज कराया था