मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थी परिषद द्वारा किया गया कार्यशाला का आयोजन ,

विद्यार्थी परिषद नगर, गांव से लेकर प्रखंड तक चलाएगी मतदाता जागरूकता अभियान

दरभंगा /

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा जिले द्वारा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग में मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला एवं बैठक का आयोजन किया गया ।

कार्यशाला की शुरूआत माँ सरस्वती और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन सामूहिक रूप से क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूजा कश्यप, प्रदेश सह मंत्री उत्सव पराशर , विभाग प्रमुख प्रो. अमृत झा, जिला प्रमुख बिंदु चौहान एवं नगर उपाध्यक्ष जयशंकर ने किया।
कार्यशाला में अभाविप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री बिहार – झारखंड निखिल रंजन ने कहा की हमें मतदान के माध्यम से पुनः सुरक्षित हाथों में शासन सौंपना है। आज देश में राष्ट्रवाद के साथ – साथ लोगों के जीवन स्तर में भी बहुत बड़ा सुधार आया है। भारत शस्त्र निर्माण में आत्मनिर्भर बनने के साथ ही अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भी झंडा गाड़ रहा है। ऐसे में हमें मतदान के माध्यम से राष्ट्रनिर्माण में अपनी भूमिका निभाना है। उन्होंने परिषद के कार्यक्रम नेशन फर्स्ट ,वोटिंग मस्ट के माध्यम से उपस्थित कार्यकर्ताओं को नगर , गांव ,मोहल्ला, प्रखंड तक मतदाता जागरूकता अभियान के माध्यम से सभी बुजुर्ग मतदाताओं को बूथ तक मतदान दिलाने का कार्य करेगी ।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूजा कश्यप ने कहा की नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को राजनीतिक अधिकार दिया गया है। आज महिलाओं के लिए देश में सुरक्षा का वातावारण है लेकिन लवजिहाद के खात्मे के लिए हमें एक मजबूत सरकार को केंद्र में बैठाना होगा। इसक लिए छात्रा बहनों से भारी मात्रा में मतदान का आग्रह है।
प्रदेश सह मंत्री उत्सव पराशर ने कहा की देश में सांस्कृतिक पुनर्जागरण का काल है। विदेशी हमलावरों के द्वारा विध्वंश किये गए मंदिरों का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। राम मंदिर का निर्माण लगभग 500 वर्षों के बाद रामलला के जन्मस्थान पर कराया गया है। अतः यह अनवरत जारी रहे इसक लिए बढ़चढ़ मतदान की आवश्यकता है। विद्यार्थी परिषद के दरभंगा विभाग के प्रमुख प्रो. डॉ. अमृत झा ने बताया कि आज भारत युवाओं का देश है और उसमें भी सबसे युवा राज्य बिहार है फिर भी यहां वोटिंग कम जाना दुर्भाग्य है हम सभी युवाओं का दायित्व है कि सभी आज से वोटिंग के दिन तक मिलकर सभी से अपने मत के प्रयोग जरूर करे इसके लिए समाज के सभी वर्ग से आग्रह करने की आवश्यकता ह।जिला प्रमुख प्रो. डॉ. बिंदु चौहान ने बताई की हम सभी राष्ट्रहित में अपने मत का जरूर प्रयोग करना चाहिए एवं सभी से मिलकर एक दूसरे से आग्रह अपने मत का प्रयोग जरूर करने के लिए करना पड़ेगा तब ही जाकर वोटिंग प्रतिशत बढ़ेगा। वोट कम प्रतिशत होने से बिहार के बारे में गलत इम्पैक्ट नही पड़े इसके लिए आने वाले वोटिंग में हम सब जरूर अपने मत का प्रयोग करे एवं आस पास के लोग का भी वोटिंग जरूर हो यह सुनिश्चित करने का हम सभी युवाओं का ही है।
कार्यशाला के कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक वागीश झा एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज मिश्रा ने किया।
इस बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूजा कश्यप,प्रदेश सह मंत्री उत्सव पराशर, विभाग संगठन मंत्री दीपक मिश्रा, विभाग प्रमुख अमृत झा, जिला प्रमुख बिंदु चौहान,विभाग संयोजक दरभंगा राहुल सिंह, नगर उपाध्यक्ष जयशंकर सिंह, विभाग संयोजक समस्तीपुर अनुपम कुमार,जिला संयोजक वागीश झा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राघव आचार्य, कुणाल कुमार,नवनीत चौधरी,विकाश कुमार,मनोज कुमार मिश्र ,अमित शुक्ला, जिला सह संयोजक रवि यादव, खेलो भारत संयोजक सत्यम झा, जिला एसएफडी संयोजक शशिभूषण यादव, सुमन सिंह, आदर्श कुमार,मनोहर कुमार,नीली रानी,शाश्वत स्नेहिल, आकाश कुमार, स्वीटी कुमारी,बालकृष्ण सिंह,आदि कार्यकर्ता के साथ सैकड़ों छात्र – छात्रा उपस्थित रहे।