पाल होटल मे अगलगी से हुई मौत के बाद कई जिला के डीएम ने दिया निर्देश ,कहा होटलों के फायर सेफ्टी को लेकर करें जांच।दरभंगा के होटल संचालकों पर भी हो सकती हैं कारवाई ,फायर सेफ्टी के मामले मे कई होटल मालिक मापदंडों से अनभिज्ञ ?

दरभंगा /संजय कुमार राय
पटना जिला के पाल होटल मे लगी आग से हुई छः लोंगों की मौत के बाद कई जिले के प्रशासनिक पदाधिकारी एलर्ट मोड मे आ गये हैं। अब जिले के प्रशासनिक पदाधिकारी अपने अपने जिले के सभी होटलों मे फायर सेफ्टी के इंतजाम को लेकर सभी होटलों का निरीक्षण कर उन्हें निर्देशित कर कारवाई की बात कह रहें हैं । जो भी होटल संचालक दिये गये निर्देश को गंभीरता से नहीं लिया, उसपर कारवाई निश्चित हैं। इसके लिये कई जिला के डीएम ने एसडीओ और थानाध्यक्ष को अपने अपने क्षेत्र के होटलों को निरीक्षण कर कारवाई का निर्देश दिया हैं। दरभंगा जिले के लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा हैं कि वे अपने इलाके के होटलों का निरीक्षण करेंगे और जांचों उपरांत निर्देशित करेंगे कि लोंगों की सेफ्टी को लेकर उनके होटल मे क्या व्यवस्थाए हैं।
यहां बता दे कि दरभंगा जिला मे कई ऐसे होटल हैं कि फायर सेफ्टी को लेकर कोई ऑडिट नहीं कराया और ना ही कोई सार्टिफिकेट लिया गया हैं। यही नहीं इन होटलों मे ना ही इमरजेंसी मे बाहर निकलने का दूसरा रास्ता हैं ना ही फायर एलार्म की व्यवस्था की गई हैं।
दरभंगा जिला मे चल रहें होटलों के मापदंडों की विधिवत जांच की जाय तो शायद ही कोई होटल होगा जो इन मापदंडों पर खड़ा उतरेगा। ऐसे मे इन होटल के संचालकों पर कारवाई हो सकती हैं।