दरभंगा। लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के तहत 14-दरभंगा संसदीय क्षेत्र के विधिमान्यत: नाम निर्देशित समीक्षा के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी राजीव रौशन द्वारा संवीक्षा के उपरांत 08 अभ्यर्थियों का नाम निर्देशन पत्र सही पाया गया। जिनमें मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों के अभ्यर्थी है। जिनमें भारतीय जनता पार्टी के गोपालजी ठाकुर, राष्ट्रीय जनता दल के ललित कुमार यादव, बहुजन समाज पार्टी के दुर्गानन्द महावीर नायक शामिल है। वहीं रजिस्ट्रीकृत राजनीतिक दलों के अभ्यर्थी (मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों से भिन्न) जिनमें अखिल भारतीय परिवार पार्टी के किशोर कुमार दास, वाजिब अधिकार पार्टी के रंजीत कुमार राम, जनतंत्र आवाज पार्टी के रजनीश कुमार, मिथिलांचल मुक्ति मोर्चा के सरोज चौधरी एवं निर्दलीय के मिथिलेश महतो शामिल हैं।