दरभंगा। गुरुवार की रात अचानक हुई आगलगी की घटना में एक ही परिवार के छह लोगों की जलकर मौत हो गई। घटना जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र के अंटोर गांव की है। जहां बताया गया की एक शादी समारोह के बीच अचानक आग लग गई। बारातियों के ठहरने व खाने का प्रबंध रामचंद्र पासवान के आवासीय परिसर में लगे शामियाना में किया गया था। जहाँ आतिशबाजी भी की गई थी। जिसकी चिंगारी शामियाना पर आ गिरी और देखते ही देखते एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण इकट्ठे होकर आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे, लेकिन आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया था। इस दौरान आग की लपटें वहां रखे गैस सिलेंडर तक पहुँच गयी और इस बीच सिलेंडर भी फट गया। जिसके बाद आग बेकाबू हो गया और रामचंद्र पासवान के दरवाजे पर रखे डीजल के स्टॉक तक फैल गयी। जिससे आग भयानक रूप ले लिया जिसमें झुलसकर उनके परिवार के दो बच्चो सहित 6 लोगों की मौत हो गई। सभी शव एक दूसरे से लिपटा हुआ पाया गया। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम पहुंची और आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। वहीं दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन ने बताया कि अलीनगर प्रखंड के मोतीपुर पंचायत अंतर्गत अंटोर गांव में आग लगने की एक दुखद घटना हुई है। जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के लिए सभी शव को डीएमसीएच लाया गया है। अभी मेरे साथ वरीय पुलिस अधीक्षक पीड़ित परिवार से मिलकर पूरे घटना की जानकारी प्राप्त कर है। प्रशासन इस घटना पर संवेदना व्यक्त करती है। हम लोगों ने एक जांच टीम गठित की है, जिससे घटना के कारण का पता चल सके। उन्होंने कहा कि अभी आग लगने के कारणो की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन की टीम वहां कैंप कर रही है। फिलहाल आपदा की गाइडलाइन के हिसाब से पीड़ित परिवार को मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। घटना की पूर्णावृत्ति ना हो इसलिए एडवाइजरी भी जारी की जा रही है। वहीं लोगों से भी अपील कर रहे हैं कि वह जागरूक रहेंगे, तो इस तरह की घटना नहीं होगी। आपदा विभाग को घटना से संबंधित रिपोर्ट भेज दी गई है। वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सूचना पर थानाध्यक्ष एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अग्निशामक की टीम वहां पहुँच आग को बुझा दिया है। अभी शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच लाया गया है यहां पोस्टमार्टम हो रहा है। इस मामले में थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है की घटना के जो भी कारण है उसे जांच ले।