औद्योगिक क्षेत्र प्राधिकार के कई अधिकारियों के विरुद्ध न्यायालय मे आपराधिक मामला दर्ज।

दरभंगा /विधि संवाददाता,

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में गुरुवार को बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार दरभंगा के अधिकारी दीपक कुमार गुप्ता , ब्रजेश चंद्रा , आशीष भारद्वाज , राजीव रंजन एवम अन्य पांच के विरुद्ध एक आपराधिक मामला विशनपुर थाना क्षेत्र के रामपुरडीह निवासी रंजीत कुमार श्रीवास्तव ने दर्ज कराया है । सी जे एम न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सी आर नम्बर 410 /2024 के परिवाद पत्र को न्यायिक दंडाधिकारी रत्नेश मांझी के न्यायालय में दफा 192 द प्र स के न्यायिक प्रक्रिया के तहत सुनवाई एवम निष्पादन हेतु स्थानांतरित किया है । शिकायतकर्ता श्री श्रीवास्तव ने आरोपियों के विरुद्ध एक राय कर साजिश के तहत गाली गलौज , सार्वजनिक रूप से अपमानित करने , षड्यंत्र के तहत , व्यक्तिगत लाभ हेतु आपराधिक घटना करने का आरोप लगया है । तथा लाखों रुपए क्षति पहुंचाने तथा नगद राशि एवम लैपटॉप सहित कई आवश्यक कागजात बल पूर्वक लेने का आरोप लगाया है । शिकायतकर्ता ने अपने परिवाद पत्र में कहा है कि आरोपियों ने अमानत में खयानत किया है । जिसके कारण परिवादी की स्थिति गंभीर हो गयी है और भुखमरी की नौबत आ चुकी है ।