तीन वर्षों के बाद आखिरकार मोटरसाइकिल चोरी के आरोप मे शम्मी धराया ,वर्षों से पुलिस कर रही थी तलाश।

बिरौल /उत्तम सेन गुप्ता 

आखिरकार घनश्यामपुर थाना की पुलिस ने तीन -चार साल पहले हुई मोटरसाईकिल चोरी के मामले मे एक बदमाश को गिरफ्तार कर पूरे मामले से पर्दा हटा दिया हैं।
दरअसल घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के कुमैय गांव निवासी राजेंद्र यादव के पुत्र सतो यादव की मोटरसाइकिल (BR07AM-5389)की चोरी दुर्गा मंदिर के पास से 12अक्टूबर 21को हो गई थी। गांव के मंदिर मे पूजा करने के दौरान उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल सड़क पर खड़ा कर दिया था। जब वे पूजा के उपरांत लौटे तो उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी नहीं मिला था। लेकिन सीसीटीवी देखने के बाद पता चला था कि दो लोग उनका मोटरसाइकिल लेकर रफू चक्कर हो गया हैं । गांव के लोंगों ने जब सीसीटीवी फुटेज देखा तो दोनों पहचान मे आ गये थे। इसमें इसी थाना क्षेत्र के आशी गांव निवासी वासुदेव महतो का पुत्र शंभू महतो एवं फारुख साह का पुत्र शम्मी साह थे। इस बाबत सतो यादव ने थाना मे आवेदन देकर वर्ष 2021मे ही थाने मे प्राथमिकी दर्ज कराया था।
घनश्यामपुर थाना मे जब थानाध्यक्ष अजीत कुमार झा की पोस्टिंग हुई तो उन्होंने दोनों बदमाशों को पकड़ने के लिये जाल बुन दिया था लेकिन दोनों फरार चल रहा था। जब गांव मे शम्मी रहने लगा तो उसे नाटकीय ढंग से थानाध्यक्ष ने गिरफ्तार किया हैं। थानाध्यक्ष श्री झा ने कहा कि अग्रिम कारवाई की जा रही हैं।