समस्तीपुर जिले के कई इलाकों मे रोड शो के दौरान प्रत्याशी शाम्भवी को फूलों की माला से लोंगों ने किया भव्य स्वागत।
समस्तीपुर लोकसभा/प्रशांत कुमार
समस्तीपुर लोकसभा सीट से एनडीए गठबंधन समर्थित लोजपा (रामविलास) की प्रत्याशी श्रीमती शाम्भवी जी ने बुधवार को समस्तीपुर शहर के रामबाबू चौक से काली मंदिर‚ बांध तक रोड शो किया। इस दौरान बड़ी संख्या मे एनडीए के कार्यक्रता व नगर वासी मौजूद थे। रोड शो के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
एनडीए प्रत्याशी का जगह-जगह स्थानीय लोगों ने फूलों की माला के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या मे युवाओं और महिलाओं की टोली हर चौक चौराहे पर स्वागत के लिए मौजूद थी।
रोड शो शहर के गुदरी बाजार‚ मारवाड़ी बाजार‚ ठाकुर बाड़ी‚ रेलवे स्टेशन‚ अम्बेडकरनगर‚ पटीढ़ा गाछी ‚ दुर्गा स्थान चौक‚ कृष्णा टॉकीज रोड‚ मॉडल स्कूल अनुरूप टॉकिज होते हुए बहादुर पेट्रोल पंप पहुंची यहां से हसनपुर काली मंदिर बांध तक रोड शो खत्म हुआ।
इस दौरान एनडीए प्रत्याशी श्रीमती शाम्भवी जी ने कहा कि देश आज तीसरी बार नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनते हुए देखना चाहती है। दस सालों मे एनडीए सरकार मे हुए विकास कार्यों के आधार पर हम लोग जनता से वोट मांग रहे है। समस्तीपुर की जनता ने ये संकल्प लिया हैं कि इस चुनाव में एक-एक वोट हेलिकॉप्टर की निशान पर देंगे ताकि प्रधानमंत्री जी के अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।
रोड शो के दौरान जनता मे काफी उत्साह व उमंग देखने को मिल रहा है। पिछले 10 साल मे एनडीए की सरकार मे गरीबों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं और विकास के कार्य किए गए। चाहे वो महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर देने की बात हो या मुफ्त राशन की व्यवस्था करना हो। अगले पांच सालों के लिए भी एनडीए सरकार की गारंटी तैयार है जो विकसित भारत के सपने को साकार करने मे मदद करेगा।
इससे पहले शहर के प्रबुद्ध डॉक्टरों से मिलकर एनडीए प्रत्याशी श्रीमती शाम्भवी जी ने आशीर्वाद लिया व समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार हेतु सम्मानित चिकित्सकों से उनके विचार व सुझाव जाने। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उनका समर्थन भी मांगा।
