मब्बी ओपी की पुलिस ने चोरी गई सामान के साथ एक चोर को किया गिरफ्तार
दरभंगा/
मब्बी थाना क्षेत्र के लालशाहपुर गांव के रहने वाले भरत सहनी के पुत्र राजा सहनी के घर से ताला तोड़कर 21 अप्रैल 24 को हुई चोरी के मामले मे पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार किया हैं । एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के निर्देश पर मब्बी थाना की पुलिस ने चोरी गए सामान को बरामद करते हुए एक चोर को भी गिरफ्तार कर लिया । पकड़े गए चोर विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के आजमनगर के रहने वाले अशोक सहनी के पुत्र रमेश सहनी के रूप में पहचान की गई है ,अन्य चोर की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। चोर के पास से बरामद किए गए सामान चांदी की सीकरी दो, सोने का नाक वाला एक, चांदी का लॉकेट एक ,एलसीडी, एक होम थिएटर एक, स्पीकर एक, मशीन सेट एक, रिमोट कंट्रोल दो, चांदी का पायल एक, चांदी का चांद एक, चांदी का बिछिया एक, चांदी का अंगूठी एक बरामद किया गया है।
बता दे कि मब्बी शहरी क्षेत्र में कई घरों में अब तक चोरी हुई है लेकिन पुलिस के द्वारा सामानों की बरामद नहीं हो पायी थी।