कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र में दो दिवसीय मतदाता पर्ची वितरण का एसडीओ ने किया निरीक्षण, दिव्यांगों के घर पहुंच कर एसडीओ अपने हाथों से मतदाता पर्ची कराया हस्तगत, कहा 13 मई को मतदान कर अपने मौलिक अधिकार का करें उपयोग।

उत्तम सेनगुप्ता/दरभंगा

78 कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र में दो दिवसीय मतदाता पर्ची वितरण कार्यक्रम के अंतिम दिन एसडीओ उमेश कुमार भारती ने कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के उसरी पंचायत में कई बूथों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने उक्त पंचायत के हरिनाही गांव में स्थित बूथों पर पहुंच कर मतदान पर्ची वितरण कार्य का समीक्षा किया।

इस क्रम में एसडीओ ने कई दिव्यांग मतदाताओं को घर जाकर उनका भौतिक सत्यापन करते हुए उन्हें अपने हाथों से मतदाता पर्ची हस्तगत कराये।पर्ची हस्तगत कराने के बाद एसडीओ ने मतदाताओं को 13 मई को होने वाले लोकसभा आम चुनाव में भाग लेकर अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि प्रत्येक मतदाता को वोट देने का मौलिक अधिकार प्राप्त है। आपके एक एक वोट से देश में सरकार बनेगी और देश का विकास होगा। आप अपनी बहुमूल्य वोट को बेकार नहीं होने देने की अपील की। एसडीओ श्री भारती ने निरीक्षण के दौरान मतदान केन्द्र पर उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का भी भौतिक सत्यापन किया और बीएलओ को कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर कुशेश्वरस्थान पूर्वी के बीडीओ किशोर कुमार एवं सीओ गोपाल पासवान सहित संबंधित बूथ के बीएलओ मौजूद थे।