समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में सनी हजारी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

उत्तम सेन गुप्ता/कैंप समस्तीपुर।

समस्तीपुर लोकसभा आम निर्वाचन को लेकर इस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सनी हजारी ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस पुर्व सैकड़ों समर्थकों के साथ प्रत्याशी सनी हजारी ने ताजपुर रोड स्थित एल आईसी कार्यालय के निकट कार्यक्रम स्थल पहुंचे। जहां पार्टी के अखिलेश प्रसाद, मदन मोहन झा सहित कई नेताओं ने अपने संबोधन में केंद्र और बिहार सरकार के कार्यों का जमकर आलोचना की। इस दौरान वक्ताओं ने लोगों से संविधान बचाने की अपील करते हुए केन्द्र से एनडीए सरकार को उखाड़ फेंकने का आहवान किया। वक्ताओं ने इसके लिए सनी हजारी को भारी मतों से जीताने की अपील की।मौके पर हरेराम पासवान, दीपक यादव,संतोष मुखिया,गणेश कुमार, कैलाश प्रसाद, होरिल पासवान, तारा पासवान,वैधानाथ मुखिया, रामचंद्र सदा, हरीनंदन यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। नामांकन के दौरान जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा का पोख्ता इंतजाम किया गया था।