डीएम के निर्देश पर कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर मतदाता पर्ची वितरण का दो दिवसीय शिविर का किया गया आयोजन,पर्ची वितरण का एसडीओ ने किया औचक निरीक्षण।

उत्तम सेन गुप्ता/दरभंगा
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी राजीव रोशन के निर्देश पर मंगलवार को कुशेश्वरस्थान दोनों प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता पर्ची वितरण का दो दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के पहले दिन एसडीओ उमेश कुमार भारती ने आधे दर्जन मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर पर्ची वितरण कार्य का जायजा लिया। एसडीओ श्री भारती ने मतदान केंद्र संख्या 104,105,106,107,108,109 सहित कई अन्य मतदान केंद्रों पर जाकर पर्ची वितरण कार्य की समीक्षा किया और संबंधित बूथ के बीएलओ को कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बीएलओ को एक भी मतदाता पर्ची प्राप्त करने से वंचित नहीं रहे। इसका विरोध न हो इस बात का ध्यान रखने को कहा।उन्होंने कहा कि पर्ची नहीं मिलने की किसी मतदाता द्वारा शिकायत मिलने पर संबंधित बीएलओ के विरुद्ध कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होंने प्रति दिन पर्ची वितरण का प्रतिवेदन नियमित समय पर देने का निर्देश दिया। मौके पर बीडीओ ललन कुमार चौधरी एवं सीओ राकेश सिंह यादव मौजूद थे।