इलाज के दौरान विशाल की हो गई मौत ,घात लगाये अपराधियों ने चाकुओं से किया था कई बार वार ?_अनुसंधान मे जुट गई पुलिस।
इलाज के दौरान विशाल की हो गई मौत ,घात लगाये अपराधियों ने चाकुओं से किया था कई बार वार ?_अनुसंधान मे जुट गई पुलिस।
इलाज के दौरान विशाल की हो गई मौत ,घात लगाये अपराधियों ने चाकुओं से किया था कई बार वार ?_अनुसंधान मे जुट गई पुलिस
दरभंगा /
आखिरकार विशाल की मौत इलाज के क्रम मे हो गयी। उसकी मौत के खबर सुनते ही परिजनों मे कोहराम मच गया।
शहर मे चाक -चौबंद व्यवस्था के बाद विशाल की घटना पुलिसिया कार्यशैली पर प्रश्न जरूर खड़ा करता हैं ?अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि अस्पताल मे काम कर वापस घर आ रहें विशाल को इन बदमाशों ने धारदार चाकुओं से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया ,स्थानीय लोंगों ने उसे डीएमसीएच मे भर्ती कराया जहां इलाज के क्रम मे उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा हैं कि अल्लपट्टी निवासी देवानंद पासवान के पुत्र विशाल पासवान पर नशेड़ी गिरोह द्वारा धारदार चाकू से हमला किया गया था। सोमवार की देर शाम हुई विशाल की मौत की ख़बर सुनते ही शहर भर में अफरातफरी का माहौल बना रहा। बता दें कि घटना के बाद जख्मी हालत में मीडिया से विशाल ने बताया था कि रविवार की रात वह यूरोस्टोन नामक क्लिनिक से डयूटी खत्म कर अपने घर लौट रहा था। इसी क्रम में पारस अस्पताल के पीछे सरकारी स्कूल के निकट दर्जन भर अपराधियों ने अचानक विशाल को रोका , जबतक विशाल कुछ समझ पाता अपराधियों ने विशाल को चाकू से गोद कर लहूलुहान कर दिया। स्थानीय लोगों के जुटते ही आनन फानन में विशाल को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। चौबीस घंटे तक वह जीवन और मौत के बीच संघर्ष करता रहा लेकिन विशाल ने दम तोड़ दिया। विशाल के पीड़ित पिता देवानंद पासवान ने अपने बेटे की निर्ममता से हुई हत्या के बाद पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहें हैं।
अब सवाल यही हैं कि विशाल को अपराधियों ने चाकू क्यू मारा ?क्या नशेड़ियों से उसकी झंझट हुई थी ?या कोई अन्य कारण हैं ?पुलिस को गंभीरता से इस मामले मे अनुसंधान करने की जरूरत है।स्थानीय पुलिस कह रही हैं कि कई लोंगों का नाम सामने आया हैं ,पुलिस बारीकी से अनुसंधान कर रही हैं।