दरभंगा। बहादुरपुर प्रखंड के निकट स्थित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन दरभंगा लोकसभा के प्रधान कार्यालय पर आयोजित दरभंगा लोकसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र, बिहार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, दरभंगा सांसद सह भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी डॉ. गोपालजी ठाकुर, विधायक संजय सरावगी, विधान पार्षद सुनील चौधरी शामिल हुए। बैठक में सभी जिला पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष और जिला पदाधिकारी, प्रकोष्ठ के संयोजक एवं सह संयोजक, विधानसभा के प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक, दरभंगा लोकसभा के वर्तमान एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, शक्ति केंद्र के प्रमुख एवं प्रभारी मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र ने केन्द्र एवं राज्य की एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी देते हुए लोगों से जनसंपर्क करने का आवाह्न किया। बिहार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने कहा कि बुथ जीतों चुनाव जीतों का मंत्र के साथ सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मजबूती के साथ कार्य करने का आवाह्न किया ताकि इस चुनाव में जनता का आशीर्वाद ऐतिहासिक रूप से भाजपा को मिल सके। सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर ने कहा कि “मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी” पर जनता अपार समर्थन है, देश की जनता फिर एक बार प्रचंड जनादेश के साथ मोदी सरकार बनाने का निर्णय कर चुकी है। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा, आर.के. चौधरी, अभयानंद झा, अंकुर गुप्ता, आदित्य नारायण मन्ना, ज्योतिकृष्ण झा लवली, मनीष जायसवाल, प्रफुल्ल ठाकुर, प्रेम मिश्रा रिंकू आदि उपस्थित थे।
