लहेरिया कट मोटरसाइकिल चलाने के विवाद मे कुशेश्वरस्थान बाजार मे दो पक्षों के बीच हुई मारपीट व रोड़ेबाजी।एसडीपीओ मनीष चंद्र की अगुवाई मे मामला हुआ शांत ,प्राथमिकी दर्ज।

कुशेश्वरस्थान/प्रशांत कुमार

कुशेश्वरस्थान के हॉस्पिटल रोड मे रविवार की देर रात दो पक्षों में हुई मारपीट एवं अचानक पथराव के कारण दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए।सूचना मिलते ही पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तो दोनों पक्षों के लोग वहां से फरार हो गये यहां तक कि घायलों का भी पता नहीं चल सका ,घायल व्यक्ति भी पुलिस को देख भाग खड़े हुये और अभी तक लापता हे।

दरअसल  मारपीट और पथराव के बाद मामले को बिगड़ता देख कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने इसकी सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारियो को भी दे दिया।कुछ ही समय मे बिरौल एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी के नेतृत्व में अनुमंडल अंतर्गत सभी थाना की पुलिस अपने  बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गई और  दोनों पक्षों के बीच मामले को शांत कराया। मामला को शांत करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।लेकिन मामला शांत होते ही सभी जख्मी  वहां से निकल पड़े।लेकिन स्थानीय पुलिस ने कारवाई की हे।

यहां बता दे कि कुशेश्वरस्थान बाजार का नजारा अहले सुबह कुछ और था।बाजार पुलिस छाबनी में तब्दील हो गया  । बता दे कि 20 अप्रैल की देर शाम एक पक्ष से एक लड़का लहेरिया कट मोटरसाइकिल चला रहा था और जिसका विरोध दूसरे पक्ष के लड़कों द्वारा किया गया। जिसके बाद दोनों लड़को में तूं तूं मैं मैं होते होते मारपीट हो गया। मारपीट होने के बाद वहां के स्थानीय लोगों के द्वारा बीच बचाव कर दिया गया था। इसी रंजिश को लेकर दूसरे दिन रविवार की देर रात एक पक्ष के दर्जनों युवकों ने दूसरे पक्ष के मोटरसाइकिल चलाने वाले लड़को के साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के सैकड़ो लोग आपस मे भीड़ गया और घंटो मारपीट और पथराव होता रहा। घटना के आलोक में पुलिस ने दोनों पक्षों से 31 लोगो को नामजद तथा 50 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्यवाई में जुट गई है।