एक अधिवक्ता के आकस्मिक निधन से शोक मे डूबा वकालतखाना ,न्यायिक कार्यों से अलग रहें वकील ,शोक सभा का आयोजन कर वकील हो गये मौन।

दरभंगा /विधि संवाददाता

दरभंगा जिला के सुविख्यात मुख्तार देवकृष्ण चौधरी के पौत्र
अधिवक्ता संजय कुमार चौधरी के आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही सोमवार को वकालतखाना के सेंट्रल हॉल में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम वकीलों ने अपने प्रिय साथी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की। वकीलों ने मृतक अधिवक्ता के सम्मान में किसी भी प्रकार का न्यायिक कार्य नहीं करने का निर्णय किया।महासचिव कृष्णकुमार मिश्रा ने स्वर्गीय चौधरी के जीवन वृतों पर पकाश डाला तथा न्यायिक कार्य से वकीलों के अलग रहने की निर्णय की विधिवत सूचना जिला जज समेत सभी न्यायालयों को भेज दिया।

शोक सभा में अधिवक्ता कौशर इमाम हाशमी, अरुण कुमार चौधरी, विजय नारायण चौधरी, अमरेंद्र नारायण झा,चंद्रधर मल्लिक, अनिता आनंद, शितल झा, जगतलाल यादव, अनिल कुमार मिश्र आदि ने शोकोद्गार व्यक्त किया।स्वर्गीय चौधरी का निधन बिहार सम्पर्क क्रांति ट्रेन में दरभंगा से दिल्ली जाने के क्रम में सिवान रेलवे स्टेशन पर 19 अप्रैल को हो गई। रेलवे कर्मी ने उनका शव को एम्बुलेंस से दरभंगा भेजने का कार्य किया। शोक सभा में हेमंत कुमार,अमर प्रकाश, रामवृक्ष सहनी, विनोद ठाकुर,धमेन्द्र लाल दास, संजीत कुमार झा,समेत सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद थे।