बहेड़ा थाना की पुलिस ने एक महिला की हत्या के मामले मे पूरे घटनाक्रम को लें कर दिया पर्दाफाश।

बहेड़ा /संवाददाता 

बहेड़ा थाना अंतर्गत नवादा भगवती के बगल के खेत मे एक महिला की हत्या किये जानें के मामले मे पुलिस ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया हे ,पुलिस ने उक्त महिला के हत्यारे को  गिरफ्तार कर लिया हे।

बता दे कि 20अप्रेल 2024 को समय करीब 13.30 बजे ग्राम नवादा के चौकीदार द्वारा थाना को सूचना दिया गया कि ग्राम नवादा स्थित भगवती मंदिर के पास सुभाष चन्द्र झा के रहरी के खेत में एक अधेड महिला का शव संदिग्ध अवस्था में पडा हुआ है, जिसके बदन के निचले हिस्से का कपडा नही है। मृतिका की पहचान नवादा भगवती मंदिर में भिच्क्षा मांगकर खाने एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के रूप में हुआ, जिसका मुल पता ज्ञात नहीं हुआ । प्राप्त सूचना के आलोक मे त्वरित कार्रवाई करते हुए बहेडा थानाध्यक्ष ने पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी के साथ घटनास्थल पर पहुचे तथा शव को कब्जे मे लेकर  पोस्टमार्टम कराने हेतु डी0एम0सी0एच0 भेज दिया । इस संबंध में बहेडा थाना कांड सं0-143/24 दि0-20.04.2024 धारा-302/376/34 भा0द0वि0 अज्ञात के विरूद्ध दर्ज कर लिया गया था।
अनुसंधान क्रम में विधिविज्ञान प्रयोगशाला की टीम, मुजफ्फरपुर के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था एवं वांछित प्रर्दश को टीम द्वारा जप्त किया गया। तकनीकि एवं मानवीय अनुसंधान तथा सी०सी०टी०भी० खंघालने से घटना को कारित करने वाले अभियुक्त का पहचान अजीत कुमार मंडल पे० संजय मंडल सा० नवादा वार्ड नं0-18 थाना बहेडा जिला दरभंगा के रूप किया गया। तत्पश्चात छापेमारी कर अभियुक्त अजीत कुमार मंडल पे० संजय मंडल सा० नवादा वार्ड नं0-18 थाना बहेडा जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी पश्चात पुछताछ के दौरान अभियुक्त अजीत कुमार मंडल के द्वारा घटना के संबंध में सविस्तार से बताया गया है, जिस संबंध में अलग से स्वीकारोक्ति बयान दर्ज किया गया है। अभियुक्त के निशानदेही पर घटना के समय उसके द्वारा पहने गये कपडे जो सी०सी०टी०भी० फुटेज से मेल खाता है को भी बरामद कर लिया गया है।इसके अलावे एक मोबाईल एवं अभियुक्त का अंडरबीयर बरामद किया गया हे।इस बाबत ग्रामीण एसपी काम्या मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी हे।

छापेमारी टीम के सदस्यों मे  पु०नि० चन्द्रकांत गौरी, थानाध्यक्ष, बहेडा थाना।पु०अ०नि० रजनी कुमारी,  प्र०पु०अ०नि० बसंत कुमार,  प्र०पु०अ०नि० प्रियंका कुमारी, डी०आई०यू० टीम, एवं  बहेडा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।