जेल से छूटे बदमाशों पर पुलिस की पैनी नजर ,हाजरी नहीं लगाई तो फिर जाना पर सकता हे जेल ,इन बदमाशों के घर पुलिस लगातार दे रही हे दस्तक।

दरभंगा /संजय कुमार राय 

लोकसभा चुनाव को भयमुक्त और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिये पुलिस के अधिकारियों ने कवायत तेज कर दी है।लहेरियासराय थाना की पुलिस ने कई शातिर बदमाश के विरुद्ध लगाए गये सीसीए प्रस्ताव के बाबत शख्त कारवाई भी शुरू कर दी हैं।इसकी कमान खुद लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार  संभाल रहें हैं।

लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार खुद ऐसे बदमाशों के घर दस्तक देकर आगाह कर रहें हैं ,कि सामाजिक प्राणी बनो बरना पुलिस अपनी रंग दिखाएगी । पुलिस की नजर जेल से छूटकर आयें सभी अपराधियों पर हैं ताकि कोई भी हरकत कोई भी बदमाश नहीं कर सके। इसे लेकर दरभंगा के डीएम एवं एसएसपी लगातार प्रयास कर रहें हैं एवं स्थानीय पुलिस की लगातार कारवाई से अवगत भी हो रहें हैं।

मिथिला क्षेत्र के दरभंगा ,समस्तीपुर और मधुबनी जिले की बात करें तो तैनात किए गए पैरामिलिट्री फोर्स की मदद से स्थानीय पुलिस लगातार सघन छापेमारी के साथ वाहन चेकिंग अभियान निरंतर कर रही हैं । इससे असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है। यह सिलसिला निरंतर जारी रहे और  इसमें कोई लापरवाही नहीं बरते इसे लेकर स्वयं पुलिस उप महानिरीक्षक बाबूराम की पैनी नजर हैं। यही नहीं वे चुनाव कोषांग के माध्यम से सभी जिले से पल-पल जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने कहा हे  कि लोकसभा चुनाव को हर हाल में भय मुक्त और निष्पक्ष कराया जाएगा। इसे लेकर तीनों जिले के पुलिस अलर्ट है।
उधर, मिथिला क्षेत्र के 115 शातिरों व बड़े शराब धंधेबाजों पर क्राइम कंट्रोल एक्ट-थ्री (सीसीए-3) के तहत कार्रवाई की जा रही हैं । इसे लेकर प्रस्ताव भेज दिया गया है। इसमें दरभंगा , समस्तीपुर और मधुबनी के कई दर्जन शातिर बदमाश हैं जिनपर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का प्रयास हैं कि कोई भी दबंग मतदाताओं को डराने व धमकाने का काम नहीं कर सके।

ऐसे बदमाशों के विरुद्ध नोटिस निर्गत किया गया हैं जो संबंधित थानों में जाकर हाजिरी लगायेगे यही नहीं चुनाव के दिन ऐसे बदमाशों को जिला बदर भी होना पड़ेगा।
वहीं मिथिला क्षेत्र के 44 लाइसेंसी हथियार को रद्द कर दिया गया है। इसमें दरभंगा के 12 और समस्तीपुर सहित मधुबनी जिले के 11-11 लाइसेंस शामिल हैं। बताया गया है कि दरभंगा के 1086 लाइसेंसी हथियार में 819, समस्तीपुर के 1443 में 1206 और मधुबनी जिले के 998 लाइसेंसी हथियार में 988 का भौतिक सत्यापन किया गया है। वहीं असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए दरभंगा जिले में अब तक 6306 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं समस्तीपुर में 6666 लोगों पर और मधुबनी में 8752 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई कर बांड भरवाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। उधर, पैरामिलिट्री फोर्स के तहत की गई कार्रवाई में सबसे अधिक उपलब्धि दरभंगा में मिली है।