दस्तक 7 ने के खबर का हुआ बड़ा असर।बीएलओ ने ली राहत की सांस ,शिक्षा विभाग ने बदली चिट्ठी।

कुशेश्वरस्थान/प्रशांत कुमार

कुशेश्वरस्थान पूर्वी के 26 बीएलओ को शिक्षा विभाग ने 6 दिवसीय प्रशिक्षण के लिए प्रतिनियोजन किया था।इस आशय को लें एक घंटा पहले  दस्तक 7 ने प्रमुखता के साथ खबर छापी । खबर प्रकाशित होने  के बाद प्रखंड शिक्षा कार्यालय ने पहले आदेश को बदलते हुए दूसरा आदेश जारी किया जिसमें सभी बीएलओ का नाम प्रशिक्षण प्रतिनियोजन से हटा दिया गया। नाम हटने के बाद सभी बीएलओ ने राहत ही सांस ली है। जानकर बताते है कि जानकारी के अभाव के कारण इस इस तरह का आदेश पदाधिकारी ने निकला था । शिक्षा विभाग को इस बात की जानकारी ही नही थी की बीएलओ चुनाव आयोग का कार्य करने में व्यस्त है। इसके ये कारण हो सकते है कि शिक्षा विभाग का प्रखंड कार्यालय से संबंध वैसा नही है जैसा होना चाहिए।

बता दे कि पूर्वी प्रखंड के सभी बीएलओ को आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदाताओं के बीच पर्ची बाटने कर अलावे चुनाव से संबंधित कई कार्यो में लगाया गया है। इस बात की जानकारी शायद शिक्षा विभाग के पास नही थी। जब खबर चली तो त्वरित कार्यवाई करते हुए प्रखंड शिक्षा विभाग कार्यालय से तुरंत आदेश को बदल दिया गया और सभी बीएलओ का नाम प्रशिक्षण प्रतिनियोजन से हटा कर दूसरे शिक्षक का नाम प्रशिक्षण के लिए दिया गया। पहले सौ शिक्षकों का नाम प्रशिक्षण के लिए भेजा गया था। जब दस्तक 7 पर खबर चली तो दूसरी चिट्ठी शिक्षा विभाग के द्वारा बनाया गया जिसमें 29 शिक्षकों का नाम भेजा गया है इस चिट्ठी मे  सभी बीएलओ को हटा दिया गया है।