कुशेश्वरस्थान थाना की पुलिस ने गोली मारने के मामले मे दो आरोपियों को दबोचा।
कुशेश्वरस्थान /
कुशेश्वरस्थान थाना की पुलिस ने गोली मारकर घायल किये जानें के मामले मे दो सगे भाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं । गिरफ्तार अभियुक्त कुशेश्वरस्थान थानान्तर्गत दुबहा झझड़ा निवासी रामजतन यादव के पुत्र शिवशंकर यादव एंव छोटू यादव है। बतादे कि वर्ष 2021 में इसी थानान्तर्गत हरौली पावर ग्रिड के पास एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। घायल व्यक्ति के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के जांचोपरांत ये दोनों अभियुक्त दोषी पाया गया जिन्हे गिरफ्तार किया गया है और न्यायिक हिरासत मे भेजा जा रहा है।