बैरमपुर पंचायत में आग से आधा दर्जन घर के साथ लाखों की संपत्ति जलकर हुआ राख,बेकाबू आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों को करनी पड़ी मशक्कत, सरपंच ने घटना की सूचना सीओ को दिया।
बिरौल/दरभंगा
प्रखंड के बैरमपुर पंचायत अंतर्गत जयकिशनपुर गांव में अचानक आग लगने से लगभग आधा दर्जन घर जल कर राख हो गया। साथ ही घर में रखे अनाज, कपड़ा सहित लाखों की चल और अचल संपत्ति नष्ट हो गया। पंचायत के सरपंच राजीव कुमार राय ने घटना सूचना अंचलाधिकारी के वार्टसप पर दिया है। सरपंच ने बताया कि आग की चपेट में आने से शंकर राम,कुशेश्वर राम,ललित राम,सरोज राम,विनोद राम का घर पुरी तरह जल गया। स्थानीय लोगों में पवन यादव ने बताया कि पछुआ का तेज हवा चलने से आग की लपेट बेकाबू हो गया था।जिस पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। उसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक सब कुछ समाप्त हो चुका था।
