पटनिया गांव में जीविका दीदीयों ने किया सहजन रोपण उत्सव का आयोजन,जिला परियोजना प्रबंधक के निर्देशन पर कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

बिरौल/दरभंगा

जिला परियोजना प्रबंधक ऋचा गार्गी के निर्देशन में पटनिया गांव मे हर्ष जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ के तत्वावधान में सामुदायिक समन्वयक सुदीप कुमार के नेतृत्व मे सहजन रोपण उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम के दर्जनों दीदीयों ने अपने घरों के आस पास सहजन पौधा का रोपण किया।
इस अवसर पर जीवकोपार्जन विशेषज्ञ तपन कुमार ने दीदीयों को सहजन से होने वाले फायदा एवं महत्वों के बारे मे विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने कहा कि सहजन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। सहजन एक औषधीय पौधा है इसे विभिन्न अंगों के रस को मधुर, वातघ्न, रुचिकारक, वेदनाशक,पाचक आदि गुणों के रूप में जाना जाता है। सहजन में दूध की तुलना में चार गुना कैल्‍श‍ियम और दोगुना प्रोटीन पाया जाता है। सहजन का फूल पेट और कफ रोगों में, इसकी फली वात व उदरशूल में, पत्ती नेत्ररोग, मोच, साइटि‍का, गठिया जैसी रोगों मे उपयोगी है।इसे हर व्यक्ति को शाक, सब्जी के रूप मे आवश्य खाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सहजन की खेती व्यवसायिक दृष्टि से काफी उपयोगी है। इसकी खेती कर अच्छी आमदनी किया जा सकता है। इसे स्वयं के इस्तेमाल हेतु कम से कम एक पौधा आवश्य लगाने की सलाह दिया।प्रखंड परियोजना प्रबंधक आमोद कुमार शर्मा ने बताया की सहजन की खेती को बढ़ावा देने के लिए स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन, एवम संकुल संघ स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। ये स्वास्थ्य एवम पोषण की दृष्टि से काफी लाभकारी है। उन्होंने सीजन मे सहजन का उपयोग सब्जी के रूप मे आवश्य करने की अपील की।मौके पर सी एल एफ के अध्यक्ष सुलेखा देवी, सचिव कौशिल्या देवी, नूतन देवी, कोषाध्यक्ष मिला देवी, उषा देवी, एम आर पी काशी कुमारी, मीरा देवी, सी एफ संगीता कुमारी, विजय कुमार,बुक कीपर हरे राम मंडल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।