पूर्वी प्रखंड के 26 बीएलओ के नाम 6 दिवसीय ट्रेनिंग में। मतदाता पर्ची आखिर बांटेगा कौन। इतना लापरवाह कैसे हो गया कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के शिक्षा विभाग।

कुशेश्वरस्थान/प्रशांत कुमार
कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय से आदेश दिया गया कि कक्षा 1 से 5 तक मे पढ़ाने वाले शिक्षकों को 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण डायट नरार मधुबनी के लिए प्रतिनियोजन किया जाता हैं जब्कि ये सभी कर्मी चुनावी कार्य मे कार्यरत हैं।
अब सवाल यह है कि क्या प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को यह बात पता थी या नही की पूर्वी के बीएलओ चुनावी कार्य मे कार्यरत है। जब उन्हें पता था तो कैसे 26 बीएलओ को प्रशिक्षण के लिए प्रतिनियोजन किया। अगर ये 26 बीएलओ प्रशिक्षण में जाएंगे तो फिर यहां चुनाव से संबंधित कार्य कौन करेगा।
जब बीएलओ को शिक्षा पदाधिकारी का आदेश प्राप्त हुआ कि उसे प्रशिक्षण के लिए मधुबनी जाना है तो उसके होश उड़ गए। बीएलओ में काफी आक्रोश देखा जाने लगा कि हमलोग आखिर किसका आदेश माने। चुनाव आयोग का या शिक्षा पदाधिकारी का। विश्वशनीय सूत्रों का कहना है कि जब प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ही गहरे नींद में सोये रहते है तो विभाग के कर्मी आखिर करेंगे तो क्या ?