वार्ड सदस्य और वार्ड सचिव ने मिलकर सरकार के करीब चार लाख रुपये का लगा दिया चुना ,प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक कारवाई नहीं ?

कुशेश्वरस्थान/

मुख्यमंत्री पेय जल योजना के तहत 4 लाख रुपये गवन मामले में दर्ज प्राथमिकी मे  कार्रवाई नहीं होने से स्थानीय लोगो मे आक्रोश बढ़ता जा रहा हैं।
जानकारी के अनुसार मामला तिलकेश्वर पंचायत के वार्ड नंबर 4 स्थित गोलमा गांव का है। जहां वार्ड सदस्य और वार्ड सचिव ने मुख्यमंत्री पक्की गली योजना एवं मुख्यमंत्री पेयजल निश्चय योजना की राशि की निकासी कर योजना का कार्य नहीं किया और इसकी प्राकलन राशि 461200 (चार लाख इकसठ हजार दो सौ )रुपये की राशि भुगतान लेकर  गवन कर लिया।राशि गवन करने के संबंध में रुपये वसूली के लिए नीलाम पत्र दायर किया गया था।

इस आलोक में अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बिरौल के एवं प्रथम अपीलीय प्राधिकार सह अपर समाहर्ता दरभंगा के अंतिम आदेश में राशि गवन करने वाले वार्ड सदस्य नीलम देवी एव पूर्व वार्ड सचिव रतनमाला देवी पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया। इस आलोक में पंचायत सचिव सुबोध कुमार ने वार्ड सदस्य और वार्ड सचिव पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तिलकेश्वर थाना में लिखित आवेदन दिया था। जिसमें दफा 406 और 420 के तहत थाना कांड संख्या 43/24 दर्ज कर ली गई थी ,लेकिन अनुसंधान नहीं होने से मामला जस का तस पड़ा हुआ हैं।
इस मामले में तिलकेश्वर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के पर्यवेक्षण के आधार पर अग्रेतर कारवाई  की जा रही है।