अलीनगर के गोस्वा किरतपुर में रामनवमी पूजा शांतिपूर्ण जुलूस के साथ हुआ संपन्न,प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था के बीच युवाओं की टोली जय श्री राम का नारा लगाते हुए जगह-जगह लाठी खेल का किया प्रदर्शनः

अलीनगर/दरभंगा

अलीनगर प्रखंड के गोस्वा किरतपुर गांव में शनिवार को धूमधाम से रामनवमी जुलूस का आयोजन किया गया। पूजा स्थल से लेकर विभिन्न सड़क मार्ग से गुजरते हुए राम भक्तों का जन सैलाब देखते ही बन रहा था। इसमें बड़े बुजुर्गों के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चे और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।समाजसेवी संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह के नेतृत्व में और स्थानीय प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था के बीच युवाओं की टोली द्वारा जय श्री राम का नारा लगाते हुए जगह-जगह लाठी खेल का प्रदर्शन किया गया। लोग एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दे रही थे।रामनवमी जुलूस समिति द्वारा इस दौरान अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र देकर किया गया। संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने बताया की हर साल यहां रामनवमी का आयोजन होता रहा है लेकिन अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने के बाद इस बार युवाओं में अधिक जोश दिख रहा है।उन्होंने क्षेत्र के युवाओं को और जनता को शांति पूर्वक रामनवमी और दुर्गा पूजा मनाने के लिए धन्यवाद दिया।दूसरी ओर जुलूस मैं उपद्रवी तत्व द्वारा कोई बाधा न पहुंचया जाए इसके लिए प्रशासन द्वारा ड्रोन कैमरा से मॉनिटरिंग की जा रही थी। जुलूस में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह पानी और शरबत का व्यवस्था स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा किया गया था।इस जुलूस में कई स्थानीय मुस्लिम लोगों ने भी भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। मौके पर अलीनगर थाना के प्रभारी विनय मिश्रा, अंचल अधिकारी अलीनगर, अंचल निरीक्षक बहेरा निलंबर सदा, पंचायत मुखिया प्रतिनिधि ज़ुबैर आलम, उप प्रमुख प्रतिनिधि मोहम्मद कमाल सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे।