लोकसभा आम निर्वाचन को लेकर अनुमंडल प्रशासन पुरी तरह सजग,मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के साथ साथ पदाधिकारी कर रहे हैं क्रिटिकल बूथों की जांच,आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई।

बिरौल/दरभंगा

लोकसभा आम निर्वाचन को लेकर विभिन्न दलों के उम्मीदवारों की ओर से नामांकन कार्य प्रशासनिक स्तर पर संपन्न होने के साथ ही क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान में तेजी आएगी। इस दौरान उम्मीदवारों को भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता का पुर्ण रूप से अनुपालन करना होगा।अन्यथा आपके हर गतिविधियों पर नजर रखने वाले ऐजेंसी आपके विरूद्ध कार्रवाई करने को तैयार बैठे हैं। दुसरी ओर मतदान के क्रम में वोटों की प्रतिशत में कमी न हो इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी उमेश कुमार भारती की ओर से जगह-जगह लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। एसडीओ के निर्देश के आलोक में प्रखंड परियोजना प्रबंधक आमोद कुमार शर्मा के निदेशन में जिविका संगठन ने इस अभियान को विभिन्न रुप से चला कर मतदाताओं को जागरूक करने में लगे हैं। इसके अलावा 78 कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र में एसडीओ उमेश कुमार भारती एवं 79 गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र में डीसीएलआर युनूस अंसारी अपने अपने विधानसभा में सेक्टर पदाधिकारी के साथ बूथों का भौतिक सत्यापन के साथ-साथ क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर पहुंच कर मतदाताओं से जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। जिससे मतदान के दौरान किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न न हो। वहीं चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने सभी थानाध्यक्षो को आवश्यक निर्देश दिये गए हैं।