निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में लोकसभा चुनाव सम्पन्न कराने के लिए चल रही कार्यवाही का भौतिक निरीक्षण शुक्रवार को व्यय प्रेक्षक द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाताओं को मतदान के दिन बुथ पर मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं, चेकपोस्ट पर गाड़ियों की सघन जांच सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई एफएसटी केन्द्रों का भी निरीक्षण किया। चेकपोस्ट निरीक्षण के दौरान बीडीओ अनुपम कुमार ने उन्हें बताया कि इस चेक पोस्ट पर प्रतिदिन लगभग 100 से 150 वाहनों की जांच की जा रही है। प्रेक्षक ने चेकिंग के दौरान जांच की गई सभी वाहनों की पंजी संधारित करने का निर्देश दिया। चेक पोस्ट के निरीक्षण के बाद उन्होंने बूथ संख्या 189,190,191 तथा 192 का भौतिक निरीक्षण कर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं को देखा तथा संतुष्टि व्यक्त करते हुए अन्य कई आवश्यक निर्देश बीडीओ को दिए । मतदान को प्रभावित करने से रोकने के लिए टॉल प्लाजा स्थित एस्टेटिकल चेकपोस्ट पर मौजूद जांच अधिकिरयों को कड़ाई के साथ गाड़ियों की जांच करने का निर्देश दिया तथा बीडीओ से अन्य जिला से मिलने वाले सभी मार्गों पर भी सतत निगरानी रखने, सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने को कहा। निरीक्षण के दौरान बीएसओ सह सेक्टर अधिकारी सुमित कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
