मनीगाछी। मिथिला के प्रसिद्ध शक्तिपीठ बाणेश्वरी स्थान में चल रहे चार दिवसीय रजत जयंती समारोह की कड़ी में गत 18 अप्रैल को वाणेश्वरी भगवती की जीवनी को नित नाटिका के रूप में छिन्मस्तिका एवं भगवती के नौ रूपों की लीला का वर्णन एवं मिथिलांचल की लोक प्रथा पर आधारित प्रस्तुति नाटक सम्राट आचार्य मोहित खंडेलवाल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शामिल कलाकारों की भावमय प्रस्तुति ने दर्शकों को मोहित कर दिया। दर्शक दीर्घा में उपस्थित लोग कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम से भाव विभोर हो गए। इस कार्यक्रम में रिमझिम कुमारी, प्रीति कुमारी, वर्षा कुमारी, हिताची कुमारी, सुहानी कुमारी, तन्वी कुमारी, रंजीत कुमार, राम कुमार, सौरभ कुमार, गुरुदेव कुमार आदि कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से जनता को मोह लिया। ख्यातिप्राप्त गीतकार मनीष आनंद की टीम ने भी प्रस्तुति दी।