वाहन चेकिंग के दौरान बहेड़ी थाना की पुलिस ने शराब ,मोटरसाइकिल समेत एक युवक को किया गिरफ्तार।
दरभंगा /
बहेड़ी थाना की पुलिस ने वाहन चेकिंग के क्रम मे एक मोटरसाइकिल समेत 14विदेशी शराब की बोतल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया हैं।गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही हैं ॥
वरीय पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश के आलोक में मद्य निषेध को प्रभावी बनाने हेतु एवं आगामी लोकसभा आम चुनाव को स्वच्छ निष्पक्ष भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु अवैध नशीले पदार्थ के निर्माण बिक्री एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा हैं। अभियान के तहत शुक्रवार को बेनीपुर अनुमंडल के बहेड़ी थाना द्वारा सहरू मोड़ के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी, इसी क्रम में समस्तीपुर की ओर से आ रही मोटरसाइकिल को जाॅच हेतु रोका गया। जांच करने पर साइन मोटरसाइकिल के डिक्की के तलाशी लेने पर डिक्की से 375 मि0ली0 का 14 बोतल कुल-5.250 लीटर विदेशी शराब को मोटरसाईकिल के साथ जप्त किया गया एवं अभियुक्त अमरजीत कुमार पिता शंभू भगत सा0 बहेड़ी वार्ड -10 थाना बहेड़ी जिला दरभंगा को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
