दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया विशनपुर थाने का औचक निरीक्षण।

दरभंगा /

वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने शुक्रवार को  विशनपुर थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने थानाध्यक्ष को कई दिशा निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने CCTNS थाना सिरिस्ता संबंधित कार्यो की समीक्षा करते हुये पंजी संधारण के बिंदु पर निर्देशित किये यही नहीं लंबित काडो का त्वरित निष्पादन के अलावे लोकसभा आम चुनाव-2024 को शांतिपूर्ण, स्वच्छ, भयमुक्त कराने हेतू आवश्यक कारवाई के साथ साथ वाहन चेकिंग अभियान को निरंतर जारी रखने का निर्देश दिया।इसके अलावे थाना के नये भवन का निरीक्षण कर
साफ सफाई का निर्देश उन्होंने दिया।

इसके उपरांत विशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंतर जिला चेक पोस्ट एवं सिमरी थाना क्षेत्र चेक पोस्ट का निरीक्षण उन्होंने किया | इसमें वाहन चेकिंग हेतु दिशा निर्देश दिए एवं एक रजिस्टर संधारण करने का दिशा निर्देश दिया गया  जिसमें जांच किए वाहनों के संबंध की गई करवाई का प्रविष्ठि करने का  दिशा निर्देश हैं  |