शराब कारोबार मे संलिप्त हैं सन्नी और राजेश ,न्यायालय ने कहा कि दोनों हैं शराब कारोबारी।सजा के बिंदु पर 25अप्रेल को होगी सुनवाई।
शराब कारोबार मे संलिप्त हैं सन्नी और राजेश ,न्यायालय ने कहा कि दोनों हैं शराब कारोबारी।सजा के बिंदु पर 25अप्रेल को होगी सुनवाई।
शराब कारोबार मे संलिप्त हैं सन्नी और राजेश ,न्यायालय ने कहा कि दोनों हैं शराब कारोबारी।सजा के बिंदु पर 25अप्रेल को होगी सुनवाई।
दरभंगा /विधि संवाददाता
सिविल कोर्ट दरभंगा के उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की कोर्ट ने गुरुवार को लहेरियासराय थानाक्षेत्र के मोगलपुरा निवासी सन्नी कुमार और राजेश बारी को शराब कारोबार करने की जूर्म में दोषी करार दिया है।कोर्ट ने दोषी अभियुक्तों को सजा अवधि निर्धारण के बिन्दु पर सूनवाई और निर्णय के लिए 25 अप्रैल की तिथि निर्धारित किया है। उत्पाद अधिनियम विशेष लोक अभियोजक हरेराम साहू ने बताया कि 16 मार्च 22 को दरभंगा मद्यनिषेध की टीम ने सदर थानाक्षेत्र के महमदपुर से हरियाणा नंबर की एक कार से 225 लीटर नेपाली शराब के साथ दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था।उत्पाद अधिनियम के सहायक विशेष लोक अभियोजक अभय पाठक ने कहा कि इस मामले में अभियोजन पक्ष से न्यायालय में 5 गवाहों की गवाही कराई गई।अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष से सुनवाई पूरी हो जाने के बाद गुरुवार को कोर्ट ने दोनों आरोपियों को उत्पाद अधिनियम की धारा 30(a) शराब का कारोबार करने के लिए दोषी घोषित करते हुए दोनों का जमानत बंधपत्र खंडित कर दरभंगा मंडल कारा भेज दिया है।अब दोनों जूर्मियों को सजा की अवधि निर्धारण 25 अप्रैल को की जायेगी।
सहारा इंडिया के जमाकर्ताओं को सताने लगी है उनके जमा राशि डूबने की आशंका, हजारों जमाकर्ताओं ने जताया आक्रोश,शाखा के सैकडों क्षेत्रीय कार्यकर्ता के परिवार भुखमरी के कगार पर।
डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि मिलने पर जिला बार एसोसियेशन के सेंकड़ों वकीलों ने प्रदीप झा को दी बधाई ,सिविल कोर्ट दरभंगा के वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी के दामाद हैं श्री झा।