डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि मिलने पर जिला बार एसोसियेशन के सेंकड़ों वकीलों ने प्रदीप झा को दी बधाई ,सिविल कोर्ट दरभंगा के वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी के दामाद हैं श्री झा।

दरभंगा /विधि संवाददाता

जिला बार एसोसिएशन दरभंगा के महासचिव कृष्णकुमार मिश्रा समेत दर्जनों वकीलों ने सिविलकोर्ट दरभंगा के अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी के दामाद और सिविलकोर्ट जयपुर के अधिवक्ता दीपा कुमारी के पति प्रदीप झा को डाक्टर ऑफ फिलाॅसफी की उपाधि मिलने पर बधाईयां दी है।मधुबनी जिला के कर्णपुर निवासी हेम झा और सरोज देवी का पुत्र प्रदीप झा ने जे ई.सी.आर. सी विश्वविद्यालय जयपुर के कम्प्यूटर एप्लिकेशन बिभाग के प्रो. (डॉ)दीपक डेंबला के पर्यवेक्षण और बनस्पति बिभाग के प्रो. डॉ. विधि दूबे के सह पर्वेक्षण में प्रस्तुत शोधपत्र पर उन्हें डॉक्टर ऑफ फिलाॅसफी की उपाधि प्रदान की गई है।डॉ. झा ने कम्प्यूटर विज्ञान इंजीनियरिंग बिभाग जेई.सी.आर.सी विश्वविद्यालय जयपुर के तहत डाक्टर ऑफ फिलाॅसफी की उपाधि प्राप्त की है।डॉक्टर झा ने ” सब्जी फसलों की बीमारी का पता लगाने के लिए इमेज प्रोसेसिंग का उपयोग करके मशीन लर्निंग वर्गीकरण एल्गोरिद्म का डिजाइन” बिषयक शोधपत्र प्रस्तुत किया। जिस शोधपत्र पर उन्हें पीएचडी उपाधि प्राप्त हुई।ब दरभंगा के अधिवक्ता बैद्यनाथ झा,विजय नारायण चौधरी, जितेन्द्र नारायण झा,अमरेन्द्र नारायण झा, हेमंत कुमार, रमणजी चौधरी, अरुण कुमार मिश्र,बिरेन्द्र कुमार सिंह, संतोष कुमार सिन्हा, डाॅ राजीव चंद्र झा, सुधीर कुमार चौधरी, अनिल कुमार मिश्र, धनंजय मोदगल्य, प्रेम चौधरी, रामवृक्ष सहनी, मायाशंकर चौधरी, उज्जवल गोस्वामी समेत दर्जनों वकीलों ने डाॅक्टर झा को बधाईयाँ दी है।