सहारा इंडिया के जमाकर्ताओं को सताने लगी है उनके जमा राशि डूबने की आशंका, हजारों जमाकर्ताओं ने जताया आक्रोश,शाखा के सैकडों क्षेत्रीय कार्यकर्ता के परिवार भुखमरी के कगार पर।

बिरौल/दरभंगा

बिरौल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सहारा इंडिया शाखा के हजारों जमाकर्ताओं का भुगतान नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वहीं उक्त शाखा के क्षेत्रीय कार्यकर्ता का परिवार भी भुखमरी के कगार पर हैं। जानकारी के अनुसार सहारा इंडिया के बिरौल शाखा के लगभग पांच हजार क्षेत्रीय कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत हैं। जिनके प्रयास से बिरौल के अलावा गौड़ाबौराम,किरतपुर,घनश्यामपुर, कुशेश्वरस्थान प्रखंड क्षेत्र के लगभग एक लाख से अधिक जमाकर्ताओं का रुपए सहारा इंडिया में जमा करवाया गया। कार्यकर्ताओं का माने तो इन प्रखंड क्षेत्रों से लगभग 10 करोड़ से अधिक रुपए सहारा इंडिया के बिरौल शाखा में जमा कराया गया है। जिसका अनुमानित भुगतान की राशि लगभग 25 करोड़ से अधिक होगा।विगत कई वर्षों से भुगतान नहीं मिलने के कारण जमाकर्ताओं के परिवार में होने वाले अतिआवश्यक कार्य बाधित हो चुका है। समय पर जमा राशि का भुगतान नहीं होने से दर्जनों ऐसे परिवार हैं जिनका इलाज के अभाव में मौत हो चुका है। सहारा इंडिया के जमाकर्ताओं में विनोद झा,विरजू साहु,शीला देवी, अनीता देवी, मुन्नी परवीन, हेमा देवी,मनोज कर्ण,नवीन चौधरी,मो.फूल हसन,श्याम सुंदर शर्मा, हरी शंकर कर्ण,उषा देवी,सुनीता देवी,संजू देवी, प्रमोद मंडल, कंचन झा सहित हजारों जमाकर्ताओं ने बताया कि एक-एक पैसा इकट्ठा कर क्षेत्रीय कार्यकर्ता के माध्यम से सहारा इंडिया मे हजारों रुपए इस उम्मीद से जमा किया था,कि जरूरत के समय परिवारिक कार्य में सहयोग मिल जायेगा। इन लोगों ने बताया कि 29 मार्च 2023 को केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमीत शाह के द्वारा दिये गए आश्वासन से कुछ उम्मीदें जगी थी।लेकिन मंत्री जी के उक्त आश्वासन का समय एक वर्ष से उपर हो गया। जमाकर्ताओं का कहना है कि अब इन्हें अपने मेहनत का रुपए डूबने की आशंका सताने लगी है।