13 मई को दरभंगा लोक सभा चुनाव में प्रत्येक मतदाता वोट करें तथा दूसरों को मतदान के लिए प्रेरित कर एक जागरूक मतदाता की जिम्मेवारी को निभाए। चूंकि लोक तंत्र में मतदाता सर्वोपरि हैं– उमेश कुमार भारती

बिरौल/दरभंगा

लोक तंत्र मे मतदाता सर्वोपरि हैं, लोक तंत्र की जड़ों को मजबूत एवं राष्ट्र नव निर्माण में मतदान की महती भूमिका है। संविधान में प्रदत मताधिकार का प्रयोग कर एक मजबूत सरकार बना सकते है।13 मई को दरभंगा लोक सभा चुनाव में प्रत्येक मतदाता वोट करें तथा दूसरों को मतदान के लिए प्रेरित कर एक जागरूक मतदाता की जिम्मेवारी को निभाए। उक्त बातें तरवारा गांव में प्रखंड परियोजना प्रबंधक आमोद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जीविका, बिरौल के तत्वावधान मे प्रा.विद्यालय बूथ नंबर एक एवं दो पर आयोजित मतदाता जागरुकता सभा को संबोधित करते हुए सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी उमेश कुमार भारती ने कही।उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव मे इस बूथ पर मात्र 35% मतदान हुआ है।इस बूथ पर मतदान प्रतिशत मे बढ़ोतरी के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी ने हमें नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया है। वैसे मतदान केंद्र जहां पच्चास प्रतिशत से कम मतदान हुए है सहित सभी केंद्रों एवं गांव मे जीविका, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा जागरुकता कार्यक्रम की जा रही है।जिसमे जीविका दीदीयां की महती भूमिका है। सभी बूथ पर स्वीप दूत बनाये गये है वे घर घर जाकर मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करेंगे। उन्होंने मतदान प्रतिशत बढ़ाने की दिशा मे आगे आकर मतदाता चेतना कार्य करने की अपील की।


जीवन ज्योति जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ के अध्यक्ष राधा देवी एवम बाल विकास परियोजन पदाधिकारी सुनीता कुमारी के नेतृत्व मे रंगोली मतदाता जागरुकता कार्यक्रम किया गया। बी पी एम, सी डी पी ओ, सीओ आदित्य शंकर के संयुक्त नेतृत्व मे मतदाता जागरुकता नारों की गूंज के साथ रैली का शुभारंभ किया गया।

जो तरवारा गांव व मोहल्ला मे घूम घूम कर मतदाओ को मतदान के लिए प्रेरणा जगाया। वही एसडीओ ने रैली के आगे आगे चलकर स्वयं गांव के लोगो से तथा घर घर लोगो से मिलकर 13 मई को मतदान मे सहभागिता सुनिशिचित करने की अपील कर रहे थे। जीविका दीदीयां” सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, एक वोट देश के नाम, की तख़्तिया के साथ नारे लगाते चल रही थी। गांव मे, बुजुर्गो,युवाओं,महिलाओ,मे हर्ष व जोश का माहौल देखा गया। मौके पर पर्यवेक्षिका निराली कुमारी, किरण कुमारी,तपन कुमार,रंजीत कुमार, अचल कुमार, पूजा कुमारी, कांत कुमार यादव, लक्षमी देवी, फूलो देवी, किरण देवी, काजल कुमारी, गुलाब देवी, इबरणा खातून, गायत्री कुमारी, आरती कुमारी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।