तिल्केश्वर थाना की पुलिस ने अंतरजिला के दो शराब माफिया को किया गिरफ्तार ,इस गोरखधंधा मे राजद के प्रखंड अध्यक्ष का बेटा भी शामिल।
तिल्केश्वर थाना की पुलिस ने अंतरजिला के दो शराब माफिया को किया गिरफ्तार ,इस गोरखधंधा मे राजद के प्रखंड अध्यक्ष का बेटा भी शामिल।
तिल्केश्वर थाना की पुलिस ने अंतरजिला के दो शराब माफिया को किया गिरफ्तार ,इस गोरखधंधा मे राजद के प्रखंड अध्यक्ष का बेटा भी शामिल।
कुशेश्वरस्थान /प्रशांत कुमार
दरभंगा जिला के तिल्केश्वर थाना की पुलिस ने राजद प्रखंड अध्यक्ष के पुत्र सहित एक युवक को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया हैं । ये सभी शराब तस्कर समस्तीपुर जिला से कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड अंतर्गत सुघराईन पंचायत के जिरौना गांव में शराब का खेप लेकर आया था लेकिन तिलकेश्वर थाना की पुलिस ने शराब के साथ दोनों को धर दबोचा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिथान राजद प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद निराला के पुत्र अपने मित्र के साथ चैती दूर्गा मेला में विदेशी शराब खपाने आया था। मेला में तैनात पुलिस कर्मी को जब उस युवक पर शक हुआ तो युवक की तलाशी ली गई ,तालाशी के दौरान उसके बैग में विदेशी शराब मिला ।
पुलिस ने दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराब कारोबारी समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड अंतर्गत सुखासन गांव निवासी लक्ष्मी कुमार निराला के पुत्र निवेश कुमार तथा इसी गांव के पांचो यादव के पुत्र बल्ली कुमार के रूप में की गई। इस संबंध में तिलकेश्वर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि जुरौना गांव से रात्री मे 47 बोतल कुल 17.625 लिटर शराब बरामद कर कारोबार में लिप्त दो लोगो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
बिरौल में रामनवमी के अवसर पर आपसी भाईचारा व सौहार्द का बना रहा नजारा, प्रचंड गर्मी में रामभक्तों के बीच मुस्लिम भाईयों ने रखा शीतल पेय जल की व्यवस्था।
13 मई को दरभंगा लोक सभा चुनाव में प्रत्येक मतदाता वोट करें तथा दूसरों को मतदान के लिए प्रेरित कर एक जागरूक मतदाता की जिम्मेवारी को निभाए। चूंकि लोक तंत्र में मतदाता सर्वोपरि हैं– उमेश कुमार भारती