बिरौल में रामनवमी के अवसर पर आपसी भाईचारा व सौहार्द का बना रहा नजारा, प्रचंड गर्मी में रामभक्तों के बीच मुस्लिम भाईयों ने रखा शीतल पेय जल की व्यवस्था।

बिरौल/दरभंगा

न गीता बुरी है न कुरआन बुरा है, न हिन्दू बुरा है न मुसलमान बुरा है, न खुदा बुरा है न भगवान बुरा है, भेजे में जो घुसा है वह शैतान बुरा है। यह स्लोगन किसी फिल्म का नहीं बल्कि नगर पंचायत बिरौल के उपमुख्य पार्षद अख्तर शंहशाह के द्वारा रामनवमी के अवसर पर रामभक्तों के स्वागत में तैयार किया गया बैनर में लिखवाया गया स्लोगन है।

उपमुख्य पार्षद अख्तर शंहशाह के द्वारा अपने कार्यालय के निकट रामनवमी के अवसर पर निकाला गया शोभायात्रा में शामिल रामभक्तों के पीने के लिए ठंडा पानी का व्यवस्था किया गया था। इस दौरान उनके द्वारा लगाए गए बैनर में लिखा हुआ उक्त स्लोगन को पढ़ने के बाद आम लोगों के साथ साथ कई प्रशासन के अधिकारी ने भी इस लेखनी का स्वागत करते हुए कहा कि इस स्लोगन के अनुरूप अगर अपनी मानसिकता को बदल ले तो समाज में बिगड़ने वाले सौहार्द को बचाया जा सकता है। वहीं खेबा पुल घाट चौक पर दोनों समुदाय के युवाओं की ओर से शीतल पेय जल की व्यवस्था की गई थी। जो वर्तमान समय में आपसी भाईचारा व सौहार्द को दर्शा रहा था।