शांतिपूर्ण वातावरण मे रामनवमी पर्व संपन्न ,कोतवाली चौक पर जुटे थे पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी।
शांतिपूर्ण वातावरण मे रामनवमी पर्व संपन्न ,कोतवाली चौक पर जुटे थे पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी।
शांतिपूर्ण वातावरण मे रामनवमी पर्व संपन्न ,कोतवाली चौक पर जुटे थे पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी।
दरभंगा /संजय कुमार राय
दरभंगा मे रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण माहोल मे संपन्न हो गया।इसे लेकर जिला के तमाम वरीय पदाधिकारियों ने जिला के शांति समिति ,वार्ड पार्षद ,सभी गणमान्य लोंगों को बधाई दी हैं।
रामलला के अयोध्या मे प्राण -प्रतिष्ठा के बाद देश भर मे मनाया जानेवाला यह पर्व पूरे हर्ष और उत्साह के साथ दरभंगा मे भी मनाया गया। इस पर्व के उत्साह को लेकर सभी मग्न थे। उत्सवी माहोल जैसा नजारा था।
दिन गुजर रहा था ,शाम के पांच बजते ही शहर का नजारा कुछ अलग सा दिखने लगा।धीरे धीरे आकर्षक झांकिया और कीर्तन मंडली के निकलने का दौड़ शुरू हुआ। फिर क्या था जय श्री राम के नारे गूंजना शुरू कर दिया। श्री राम के नारों के बीच लोग तालिया बजाकर गुजरने वाली झांकी और कीर्तन मंडली का स्वागत करने लगे।सभी कीर्तन मंडली और झांकी अपने अपने अखाड़ों के प्रमुख के साथ कोतवाली चौक पहुंच रहें थे ,देर रात तक यह सिल सिला जारी था। लोगों की भीड़ इतनी कि मुड़ने मे भी लोंगों को परेशानी थी। पांव रखने का जगह नही था।
महिलाओं की भागीदारी भी कम नहीं थी। सजधज कर निकली महिलाएं श्री राम के नारे की गूंज पर गदगद थी और इस नजारे को देखने के लिये आतुर थी। शहर के विभिन्न चौक चौराहों से गुजर रही झांकियों और कीर्तन मंडली पर लोग फूलों की वर्षा कर रहें थे। शहर के कई जगहों पर इनके स्वागत के लिये स्थानीय लोग शरबत ,पानी ,लस्सी आदि का प्रबंध किये हुये थे और आगंतुक इसका आनंद भी लें रहें थे।
श्री राम के धूंन पर कोतवाली चौक पर अखाड़ों का मिलान हुआ।कोतवाली थाना पर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की मुस्तैदी थी। सिटी एसपी के अलावे कई डीएसपी और अन्य पुलिस अधिकारी /कर्मी वहां केम्प कर रहें थे।
नगर विधायक संजय सरावगी ,राज्य सभा सांसद धर्मशीला देवी के अलावे कई जनप्रतिनिधि की मौजूदगी शोभा बढ़ा रही थी। वहीं शांति समिति के दूत एवं वरिष्ठ पत्रकार नवीन सिन्हा एवं पूर्व लोकपाल कार्तिकेय अपनी जिम्मेदारियों का बड़ी मेहनत के साथ निर्वहन कर रहें थे।
इस पर्व को शांतिपूर्ण मनाने के लिये लहेरियासराय पुलिस की मेहनत रंग लायी।
पुनि सह थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने अपने थाना क्षेत्र के सभी अति संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर भारी तादात मे बलों की मुस्तैदी की थी।इस दौरान विधि व्यवस्था को चाक चौबंद करने मे अपर थानाध्यक्ष लवली कुमारी के अलावे अन्य सब इंस्पेक्टर की भूमिका अहम थी।