भरडीहा गांव के बाद अब गोलमा गांव के लोगो ने उठाई आवाज,कहा कि हम सभी गांववासी वोट का करेंगे बहिष्कार ?सड़क और पुल नहीं तो वोट नहीं।
भरडीहा गांव के बाद अब गोलमा गांव के लोगो ने उठाई आवाज,कहा कि हम सभी गांववासी वोट का करेंगे बहिष्कार ?सड़क और पुल नहीं तो वोट नहीं।
भरडीहा गांव के बाद अब गोलमा गांव के लोगो ने उठाई आवाज,कहा कि हम सभी गांववासी वोट का करेंगे बहिष्कार ?सड़क और पुल नहीं तो वोट नहीं।
कुशेश्वरस्थान /प्रशांत
कोशी नदी के उपधारा में लगातार हुई जबरदस्त कटाव के बाद दो भागों में बंटे प्रखंड के गोलमा गांव के लोगों ने सड़क एवं “पुल नहीं तो वोट नहीं “का नारा फिर से बुलंद कर आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान का वहिष्कार करने का संकल्प लें लिया है।
उक्त निर्णय मंगलवार की शाम गोलमा डीह एवं गोलमा गांव के ग्रामीणों की संयुक्त बैठक में लिया गया है। मालूम हो कि गोलमा गांव की जनसख्या लगभग छह हजार है । 50-55 वर्ष पूर्व कोसी नदी में हुए कटाव से प्रखंड के गोलमा गांव को दो भागों में विभक्त कर बीच में नदी बहने लगी। गांव के बीचोंबीच नदी बहने से इसके एक पार को गोलमा डीह और दूसरे पार को गोलमा गांव के नाम से जाना जाता है।
गोलमा डीह निर्माणाधीन कुशेश्वरस्थान फुलतोड़ा सड़क से जुड़ा हुआ है। लेकिन इसके सम्पर्क सड़क पक्की नहीं होने से
ग्रामीणों को मुख्य सड़क पर जाने में भारी परेशानी होती है। खासकर वर्षा होने पर यह समस्या और विकराल हो जाता है। वहीं गोलमा डीह एवं गोलमा के बीच बह रहे नदी में पुल नहीं रहने से गोलमा गांव के ग्रामीणों को मुख्य सड़क पर आने जाने के लिए नाव के सिवा अन्य कोई उपाय नहीं है। ग्रामीणों ने कई बार स्थानीय सांसद एवं विधायक के साथ साथ ग्रामीण विकास विभाग से पदाधिकारी को आवेदन देकर दोनों टोला के बीच एक पुल तथा गोलमा डीह को मुख्य सड़क से मिलाने के लिए पक्की सड़क का निर्माण कराने की मांग किया। इतना ही नहीं 2021 में हुए विधानसभा उपचुनाव में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों के परेशानी देख कर पुल एवं पक्की सम्पर्क सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया था।
बाबजूद अभी तक न तो पुल का निर्माण हुआ न ही पक्की सम्पर्क सड़क बन पाई है। जिससे ग्रामीणों में मंत्री ,सांसद एवं विधायक के प्रति आक्रोश व्याप्त करते हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मतदान का वहिष्कार करने का निर्णय लिया है। ग्रामीण मिथिलेश राय ,रामकुमार राय ने बताया कि मतदान का वहिष्कार करने के ग्रामीणों के निर्णय का चुनाव आयोग सहित केन्द्र एवं राज्य सरकार व जिला पदाधिकारी को आवेदन पूर्व में देकर अवगत कराया गया है। मौके पर नरेंद्र कुमार, रामभजन राय, हरेराम राय, परमजीत राय, ईश्वर राय, विकास राय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।