रामनवमी को लेकर भगवा ध्वज से सजा हनुमान मंदिर,भजन कीर्तन से पुरा क्षेत्र हुआ भक्तिमय,भव्य शोभायात्रा निकालने की तैयारी में जूटे कार्यकर्ता,

अनुमंडल प्रशासन सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से हर एक व्यक्ति पर रखेगी नजर। एसडीएम,एसडीपीओ स्वयं कर रहे हैं मोनेटरिंग।

बिरौल/दरभंगा

रामनवमी और चैती दूर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह सजग है। जिस प्रकार भगवा ध्वज बजरंग बली मंदिर से लेकर बाजार को सजाया गया है।उसी प्रकार रामनवमी और चैती दूर्गा पूजा को लेकर निकलने वाले शोभा यात्रा पर करीबी नजर रखने के लिए प्रशासन की ओर से दर्जनों जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। जिससे हर एक व्यक्ति के गतिविधि पर नजर रखा जा सके।

इधर प्रशासन की ओर से लगाये गए सीसीटीवी कैमरा की जांच के लिए एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी सुबह से भ्रमण करते देखे गए। सुपौल बाजार में तीन,चार पहिया सहित बड़ी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है। वहीं चौक चौराहे पर पुलिस पदाधिकारी के साथ ही पुलिस कर्मी को प्रतिनियुक्त किया गया है। इसके अलावा पुलिस गश्ती दल के माध्यम से चौकसी बढ़ा दी गई है।

इन व्यवस्था पर एसडीएम उमेश कुमार भारती,व एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी स्वयं लगातार मोनिटरिंग कर रहे हैं। जबकि रामनवमी पूजा कमेटी के अध्यक्ष हरी सहनी ने बताया कि शोभा यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए 50 की संख्या में वोलेंटियर को जिम्मेदारी दी गई है।