भव्य शोभायात्रा के साथ क्षेत्र में रामनवमी शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। शोभायात्रा में रामचन्द्र जी के साथ माता सीता, हनुमानजी एवं शंकर पार्वती का भव्य झांकी सजाई गई थी। प्रशासन की ओर से सुरक्षा का किया गया था पोख्ता इंतजाम ।

बिरौल/दरभंगा

प्रखंड के सुपौल बाजार में बुधवार को भव्य शोभायात्रा के साथ रामनवमी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। विश्व हिंदू परिषद सह बजरंग दल के संयुक्त नेतृत्व में सुपौल बाजार के हाटगाछी दुर्गा मंदिर परिसर से रामनवमी का शोभायात्रा निकाला गया। जो नवटोलिया,पुराना थाना चौक ,शिवाजी नगर,मास्टर चौक,खेबा पूल घाट,सिनेमा रोड,शहीद भगत सिंह स्मारक चौक से गुजरते हुए शोभायात्रा खादी भंडार बजरंग मंदिर पहुंचा, पुनः वहां से वापस सुपौल रामनगर से गुजरते हुए बिरौल हॉस्पिटल चौक हनुमंत मंदिर पहुंचा जहां पूजा अर्चना करने के बाद शैखपुरा होते हुए पुराना थाना चौक से गुजरते हुए हाटगाछी में इसका समापन हो गया। इस दौरान जय श्री राम, हरहर महादेव का जयघोष से संपूर्ण सुपौल बाजार राम मय हो गया। शोभायात्रा में रामचन्द्र जी के साथ माता सीता, हनुमानजी एवं शंकर पार्वती का भव्य झांकी सजाई गई थी।

पुरे शोभायात्रा संपन्न होने तक एसडीएम उमेश कुमार भारती, एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी,थानाध्यक्ष अमृत लाल वर्मन, पुनि सुरेश कुमार राम दलबल के साथ मौजूद रहे। इसके अलावा रामनवमी पूजा समिति की ओर हरी सहनी,शिवकांत सहनी,प्रिंस नायक,विष्णु सहनी, युवराज सहनी,राजकुमार सहनी,सनोज नायक,श्याम महाथा,उपमुख्य पार्षद अख्तर शहंशाह,विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह,मुखिया मो.कासीफ,संजय पासवान,रामबाबू महाथा,बलराम टेकड़ीवाल, डॉ.इफ्तिखार,कमरेआलम,मो.फिरोज,मो.नुरूल सहित शांति समिति के कई लोग मौजूद थे। शोभायात्रा में शामिल रामभक्तों के लिए जगह जगह पीने का ठंडा पानी का इंतजाम किया गया था।वहीं बिरौल के अलावा जमालपुर, कुशेश्वरस्थान,घनश्यामपुर, बड़गांव, तिलकेश्वर थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौजूद थे।


रामनवमी के शोभायात्रा के दौरान किसी तरह की चूक ना हो इसके लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा का पोख्ता इंतजार किया गया था। सीसीटीवी कैमरा, वीडियो फोटोग्राफी के अलावा ड्रोन कैमरा के माध्यम से पुरी निगरानी रखी जा रही थी।