आपकी एक गलती से जिंदगी हो जाएगी खराब ?रामनवमी के अवसर पर चप्पे -चप्पे पर हैं पुलिस की तैनाती ,असामाजिक तत्वों पर पुलिस की हैं पैनी नजर ,सावधान और सतर्क होकर लें इस पर्व का आनंद क्युकि सादे लिबास मे भी पुलिस कर रही हैं गश्त।

दरभंगा /संजय कुमार राय 

लोकसभा चुनाव और राम नवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी तैयारी की हे।रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण माहोल मे मनाये जानें को लेकर जिला प्रशासन ने इसके लिये कोई कसर नहीं छोड़ा हैं।

चप्पे -चप्पे पर तैनात हैं पुलिस 

दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने रामनवमी पर्व को लेकर चप्पे -चप्पे पर पुलिस की तैनाती की हे। अशांति फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी की जा रही हे। उपद्रवियों पर लगाम लगाने के लिये मुहल्लेंवार सूची बनाई गई हे जिसे गोपनीय रखा गया हे। अगर मुहल्ले मे किसी जगहों पर उपद्रवियों ने एक कदम भी बढ़ाया तो पुलिस की निगाहें वहां भी काम कर रही हे। जहां कैमरे इस बात का गवाही देंगे वहीं कई शांति दूतों की नजर भी उपद्रवियों पर हे।

 

सादे लिबास मे भी गश्त कर रही हैं पुलिस 

यही नहीं सादे लिबास मे पुलिस की नजर चप्पे चप्पे पर हे। इसके अलावे जिला मे पदस्थापित कई महिला सिपाही ,दारोगा आदि भी सादे लिबास मे गश्ती कर रही हे। अगर कोई भी शरारती तत्व या असामाजिक तत्व दुर्भावना से ग्रसित होकर या फिर जान बूझकर अशांति फैलाने का प्रयास करेंगे तो पुलिस उनपर शख्त कारवाई करेगी ,डंटे तो पड़ेंगे ही साथ मे सालों साल जेल के चार दीवारी के भीतर समय काटने पड़ेंगे और आपकी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी  ?
इसके लिये सीसीए एक्ट की धाराओं के साथ अन्य कई धाराओं मे पुलिस कारवाई करेंगी।

सीसीटीवी से भी की जा रही हैं निगरानी ,ड्रोन केमरे से भी ली जा रही हैं मदद।

 प्रत्येक सड़कों पर लगे सीसीटीवी की मॉनेटरिंग अलग से पुलिस कर रही हे। जेल से छूटे अपराधकर्मियों पर भी पुलिस की पैनी नजर हे।
लहेरियासराय ,नगर कोतवाली ,विश्वविद्यालय ,सदर आदि थाना की पुलिस ने शांति समिति की बैठक कर शांति समिति सदस्यों  को भी इस बाबत कई जिम्मा दिया हे वहीं वार्ड सदस्य की भी भागीदारी सुनिश्चित कर दिया  हे।

अखाड़े के प्रमुख की भी विशेष जवाबदेही 

पुलिस ने कई अखाड़े के प्रमुख को भी नियम ,कायदा -कानून बताते हुये उन्हें भी कई जिम्मेदारियां दी हे। उन्हें भी कहा गया हे कि उनके अखाड़े मे कोई भी सदस्य नियम विरुद्ध कोई काम करते हे तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय थाना को दे अन्यथा यह पूरी जवाबदेही उनकी होगी और उनपर पुलिस कारवाई कर सकती हे।इधर सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर हैं और उसके मॉनिटरिंग के लिये भी पुलिस अलग से काम कर रही हैं।

दरभंगा जिला के लोग देते हैं भाईचारे की मिशाल

हालांकि दरभंगा जिला के स्थानीय लोंगों के भाईचारे की मिशाल भी जगजाहिर हैं।यहां सभी समुदाय के लोग भाईचारे के साथ सभी पर्व मनाते हैं और एक दूसरे के पूरक हैं।