दरभंगा : सर्पदंश से एक बालक की मौत हो गई है। घटना कमतौल थाना क्षेत्र के ततैला-गनौली गांव में सोमवार देर शाम की है। बताया जाता है कि पवन सहनी का पुत्र सुभाष कुमार (08) अपने घर के दरवाजे की सीढ़ी पर बैठ नाश्ता कर रहा था। इसी दौरान उसके पैर में एक सांप काटकर भाग गया। स्वजन आनन-फानन में उसे लेकर डीएमसीएच पहुंचे। यहां शिशु रोग विभाग में इलाज के दौरान सोमवार रात सुभाष ने दमतोड़ दिया। सूचना पर पहुंची बेंता ओपी ने शव को पोस्टमार्टम कराकर स्वजन के हवाले कर दिया। चाचा राहुल सहनी ने बताया कि सुभाष तीन बहन और दो भाईयों में सबसे छोटा था। वो दूसरी कक्षा का छात्र था।