कुशेश्वरस्थान के औराही पेट्रोल पंप घटना के मामले में पुलिस ने बिरौल के बलिया गांव में अभियुक्त के घर किया कुर्की की कार्रवाई, बिरौल पुलिस के सहयोग से कुशेश्वरस्थान पुलिस ने की कुर्की,

बिरौल/दरभंगा

कुशेश्वरस्थान के औराही पेट्रोल पंप कांड के मामले सहित क्षेत्र के अन्य थाना कांड में फरार चल रहे अभियुक्त के घर का चल संपत्ति को पुलिस ने कुर्की किया है। यह कार्रवाई न्यायालय से निर्गत कुर्की वारंट के आलोक में किया गया है। कुशेश्वरस्थान के थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि औराही गांव स्थित पेट्रोल पंप घटना के मामले में बिरौल थाना क्षेत्र के बलिया निवासी मो.शरफे अभियुक्त है।जिसे न्यायालय में आत्म समर्पण के लिए उसके घर पर इस्तेहार चिपकाया गया था।

बावजूद उसने न्यायालय के आदेश का अनुपालन नहीं किया। उसके बाद माननीय न्यायालय से उसके विरुद्ध कुर्की का आदेश प्राप्त करने के बाद बिरौल पुलिस के सहयोग से बलिया गांव पहुंच कर अभियुक्त मो.शरफे के घर का चल संपत्ति का कुर्की किया गया है।