बहेड़ी थाना क्षेत्र की एक महिला ने बहेड़ी के थानाध्यक्ष एवं बहेड़ा के इंस्पेक्टर के विरुद्ध ग्रामीण एसपी से की शिकायत ,कहा कि महिला के साथ दुर्व्यवहार कहां तक उचित ?
बहेड़ी थाना क्षेत्र की एक महिला ने बहेड़ी के थानाध्यक्ष एवं बहेड़ा के इंस्पेक्टर के विरुद्ध ग्रामीण एसपी से की शिकायत ,कहा कि महिला के साथ दुर्व्यवहार कहां तक उचित ?
बहेड़ी थाना क्षेत्र की एक महिला ने बहेड़ी के थानाध्यक्ष एवं बहेड़ा के इंस्पेक्टर के विरुद्ध ग्रामीण एसपी से की शिकायत ,कहा कि महिला के साथ दुर्व्यवहार कहां तक उचित ?
दरभंगा /
बहेड़ी थाना क्षेत्र के सिरुआ गांव की एक महिला को बहेड़ी थाना अध्यक्ष के कार्यशैली पर सवाल खड़ा करना अब महंगा पर रहा हैं।अब वह दर -दर की ठोकरें खा रही हें।कुछ दिन पहले उक्त महिला के साथ घटित घटना से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराने मे जहां चार दिन उसे थाने के चक्कर लगाने पड़े वहीं थानाध्यक्ष के इस बात की शिकायत करने पर अब इंस्पेक्टर ऑफिस का चक्कर लगाने के लिये उसे मजबूर किया जा रहा हैं।इस कारण वह महिला काफी परेशान हैं।महिला का आरोप हैं कि कभी इंस्पेक्टर साहब बहेड़ा स्थित अपने कार्यालय मे पूछताछ के लिये बुलाते हैं तो कभी दारोगा जी के यहां जानें का दबाव बना रहें हैं कहते हैं कि आरोपी पक्ष से सुलह कर लो।
सवाल यही कि एक महिला के साथ इस तरह का व्यवहार कहां तक उचित हैं ?इसे लेकर वह महिला ने एसपी (ग्रामीण )से लिखित शिकायत की हैं। दिये आवेदन मे कहा हैं कि दारोगा जी या इंस्पेक्टर साहब उसके साथ जितना भी सख्ती बरतें वह किसी हाल मे समझौता नहीं करेगी ?
दरअसल उस महिला की पिटाई उसके बगलगीर ने किसी बात पर कर दिया था ,उसके बेटे के साथ भी मारपीट किया गया था यही वजह था कि इस मामले की शिकायत करने वह थाने मे गई थी। उस महिला के आवेदन पर चार दिनों के बाद एफआईआर दर्ज हुआ।महिला का आरोप हें कि उसे बहेड़ी थाना की पुलिस रोज बुलाकर पूरा दिन थाने पर बैठाता था। पूरा दिन थाने पर बैठने के बाद हताश -निराश होकर वह घर आ जाती थी।
दरअसल बहेड़ी थाना अध्यक्ष की कारगुजारियो से सिरुआ गाँव की विमला देवी खासा परेशान है ,पहले थाना अध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने विमला देवी के आवेदन पर कांड दर्ज करने में 4 दिन लगा दिया था। उक्त महिला विमला देवी को रोज थाना में बुलाकर घंटो बैठाने के बाद थाना अध्यक्ष एक ही बात का दवाव देते थे कि अपना आवेदन वापस लो ?और हुआ भी यही विमला देवी ने जिसे आरोपित किया था दो दिन बाद आरोपित का भी मामला थाने मे दर्ज हुआ। जांच के नाम पर बहेड़ा अंचल के इंस्पेक्टर ने पीड़िता विमला देवी क़ो अपने बहेड़ा स्थित कार्यालय मे बुलाकर महिला को न्याय देने के बजाय सुलह करने का दवाब बना रहे है. पीड़िता विमला देवी के मुताबिक उनके गाँव सिरुआ के महेन्द्र झा ने 27 मार्च 2024 क़ो अपने परिजनों के साथ मिलकर विमला देवी और उसके पुत्रो के साथ मारपीट की. शुरू में इस महिला ने गावं में पंचायत के भरोसे रही, पर पंचायत नहीं होने पर उसने 30 मार्च क़ो बहेड़ी थाना में लिखित शिकायत की. थाना अध्यक्ष ने घटना की जाँच करवाई. इसके बाद 2अप्रैल तक रोज थाना अध्यक्ष उसे थाना में बुलाकर सुबह से शाम तक बैठाया और रोज एक ही बात का दवाब दिया कि आवेदन वापस लो वरना महेन्द्र झा का केस पहले दर्ज होगा. पर पीड़िता अड़ी रही. फलतः 4दिन बाद थाना अध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने 3 अप्रैल 2024 क़ो विमला देवी के आवेदन पर बहेड़ी थाना कांड संख्या 102/2024 दर्ज किया. बहेड़ी थाना अध्यक्ष की इस कारगुजारियो की शिकायत विमला देवी ने एसपी ग्रामीण दरभंगा से की तो थाना अध्यक्ष गोस्वामी ने 5 अप्रैल 2024 क़ो महेन्द्र झा के आवेदन पर बहेड़ी थाना में कांड संख्या 104/2024 दर्ज कर लिया. इधर एसपी ग्रामीण ने बहेड़ा इंस्पेक्टर क़ो विमला देवी के आवेदन पर जाँच का जिम्मा दिया । ग्रामीण एसपी द्वारा जो जांच बहेड़ा के सर्किल इंस्पेक्टर को दिया गया।
अब बहेड़ा इंस्पेक्टर को थाना जाकर सीसीटीवी का अवलोकन करना चाहिये कि महिला का आरोप कितना सत्य हें या असत्य। इंस्पेक्टर साहब को सिरुआ गांव जाकर घटना स्थल पर लोंगों से पूछताछ करनी चाहिये लेकिन इंस्पेक्टर साहब उसे बहेड़ा स्थित कार्यालय बुला लेते हैं। ऐसे मे थकी हारी महिला कैसे सिरुआ गांव से बहेड़ी और बहेड़ी से बहेड़ा जाएगी। अगर बार बार बहेड़ा जाना पड़ा और रास्ते मे कोई घटना घटी तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।
क्यूंकि पीड़ित विमला का आरोप यह भी हें कि बहेड़ा पुलिस अंचल के इंस्पेक्टर उसे बहेड़ा स्थित अपने कार्यालय मे बुलाकर सुलह करने का दवाब बना रहें हें। पुलिस के इस व्यबहार से विमला देवी काफ़ी परेशान है । उसका साफ कहना है कि पुलिस मेरे साथ मारपीट करने वाले क़ो बचाने का प्रयास कर रही हें और उसे ही परेशान कर रही है ।
पीड़ित विमला कह रही हें कि महेंद्र झा दबंग हें और पैसे वाले हें ऐसे मे क्या उसे न्याय पुलिस नहीं देगी ?
पीड़ित महिला का कहना हें कि वह स्थानीय पुलिस के व्यवहार से तंग आ गई हें। उसका कहना हें कि समाज मे कोई कमजोर हें ,गरीब हें ,पैसा नहीं हें तो क्या पुलिस पीड़ित लोंगों के साथ ऐसा व्यवहार करेंगी।
कुशेश्वरस्थान के औराही पेट्रोल पंप घटना के मामले में पुलिस ने बिरौल के बलिया गांव में अभियुक्त के घर किया कुर्की की कार्रवाई, बिरौल पुलिस के सहयोग से कुशेश्वरस्थान पुलिस ने की कुर्की।
एनएच-27 पर शोभन के पास बस और हाईवा में टक्कर,पांच गंभीर घायलों का डीएमसीएच में चल रहा है ईलाज।