मंदिर का पट खुलते ही माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, पूजा अर्चना के साथ जयकारे से क्षेत्र हुआ भक्तिमय।

बिरौल/दरभंगा

जिला के विभिन्न अनुमंडल क्षेत्र में चैत्र नवरात्रि दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है।सोमवार को मंदिरों में पट खुलते ही माता के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। अलीनगर के नरमा, बिरौल के सुपौल बाजार के हाटगाछी, कुशेश्वरस्थान सहित कई जगहों पर चैत्र नवरात्रि दुर्गा पूजा के सातवें दिन माता के दर्शन व पूजा अर्चना के साथ विभिन्न दुर्गा मंदिरों में भक्तों का तांता सुबह से देर रात्री तक लगा रहा।नरमा गांव में माता रानी का दरबार खुलने के बाद संजय सिंह ने बताया कि उनके गांव में विगत 40 साल से चैत्र नवरात्र का आयोजन हो रहा है।नरमा का दुर्गा पूजा आसपास की क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध है। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्वक दुर्गा पूजा और रामनवमी मनाने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि आज मां कालरात्रि की पूजा की गई है और कल अष्टमी के दिन बलि प्रदान कर माता रानी के गौरी रूप की पूजा की जाएगी. नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है. मां महागौरी का रंग बहुत गौर वर्ण है, इसलिए इन्हें महागौरी के नाम से जाना जाता है। मां की उपमा शंख, चंद्र और कुंद के फूल से दी जाती है।वही पूजा पंडाल में उपस्थित महिलाओं ने भजन कीर्तन गाकर मैया को प्रसन्न किया। इस अवसर पर मुखिया अनुराधा सिंह, भोली सिंह, नेहा सिंह, आरुषि सिंह, दिनेश सिंह, सन्तोष सिंह,राहुल सिंह, नरेंद्र नारायण सिंह, शिवनाथ मंडल, कुंदन सिंह, बंटी सिंह, आदित्य राज, केशव राज, दीपक सिंह,सरोज सिंह, मनोज सिंह सहित ग्रामीण लोग उपस्थित थे। वहीं बिरौल के हाटगाछी चैती दुर्गा पूजा समिति के रामचंद्र सहनी,चौधरी सहनी,विनोद सहनी,युवराज सहनी,शत्रुघ्न सहनी,विष्णु सहनी सहित कई सदस्य पूजा अर्चना को आये भक्तजनों का विशेष ध्यान दे रहे हैं।