दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक की बड़ी पहल ,अब पीड़ितों के बीच समय रहते पहुंचेगी डाईल 112की मोटरसाइकिल टीम / संसाधनों से लैस 112के मोटरसाइकिल टीम को हरी झंडी दिखाकर एसएसपी ने किया रवाना।

दरभंगा /

वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने आम लोंगों की सुविधा के लिये बड़ी पहल शुरू की हैं।अब अगर आप डायल 112 पर फोन करते हैं तो 112की मोटरसाइकिल टीम आपके पास पहुंच सकती है।डायल 112की चार चक्का वाहनों को कहीं कहीं  घटना स्थल पहुंचने मे देर हो जाती थी अब शिकायत मिलते ही देखा जाएगा कि चार चक्का उस स्थान पर जल्दी पहुंच सकती हैं या नहीं ,अगर वहां पहुंचने मे देर होगी ऐसे मे डायल 112की टीम संसाधनों से लैस आपके घर तक पहुंच जाएगी ताकि आपको मदद पहुंचने मे देर नहीं हो।

दरभंगा के द्वारा डायल-112 (20 मोटरसाईकिल) को हरी झंडी दिखाकर पुलिस केन्द्र से किया गया रवाना….

वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के नेतृत्व में आज दिनांक-15.04.24 को पुलिस मुख्यालय से प्राप्त डायल- 112 (ERSS) की 20 मोटरसाईकिल प्रत्येक वाहन पर सभी संसाधनों एवं किटो के साथ 02 पुलिस कर्मी को पुलिस केंद्र,दरभंगा से रवाना किया गया। जिससे कि किसी भी तरह की आपात स्थिति में त्वरित रूप से दरभंगा के आम जनता एवं नागरिकों को ससमय मदद पहुंचाने में सहायक होगी और किसी भी क्षेत्र जहां डायल-112 की बड़ी गाड़ी पहुंचने में सक्षम नहीं हो पाती थी वहां अब डायल-112 की मोटरसाईकिल सेवा पहुंचकर आवश्यक मदद पहुंचाएगी।

इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर एवं पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) अन्य पुलिस पदाधिकारीध/कर्मी उपस्थित रहे।