कर्मवीर योद्धा थे रोसड़ा के पूर्व विधायक एवं दरभंगा बार एसोसियेशन के पूर्व महासचिव स्व रामाश्रय राय उर्फ बच्चा बाबू ,अधिवक्ताओं ने उनके पुण्य तिथि पर दी श्रधांजलि।

दरभंगा /विधि संवाददाता 

दरभंगा बारएसोसियेशन भवन में सोमवार को जिला बार एसोसिएशन दरभंगा के पूर्व महासचिव सह रोसड़ा के पूर्व विधायक स्वर्गीय रामाश्रय राय उर्फ बच्चा बाबू की पुण्यतिथि मनाई गई ।

इस श्रद्धांजलि सभा में उनके तैल चित्र पर वकीलों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका पर बच्चा बाबू का समान पकड़ था। वे नये वकिलों के प्रशिक्षण के लिए हमेशा याद किये जायेंगे।

उनके द्वारा वकिलों को बैठने के लिए बनाये गये भवनों में 447 कुर्सियां आज भी मौजूद है। उनका जन्म 20 नवम्बर 1920 को हुआ था और मृत्यु 15 अप्रैल 2003 को हुआ। 1964 ईस्वी में व्यवहार न्यायालय दरभंगा में अपने अग्रज राम बहादुर राय के सानिध्य में वकालत प्रारम्भ किया। जीवन पर्यन्त जिला बार एसोसिएशन दरभंगा के महासचिव रहे। यू आर काॅलेज रोसड़ा, डी बी के एन काॅलेज नरहन, श्री नीलमणि केदारनाथ इंटर काॅलेज भिरहा, कमला नेहरू पुस्तकालय लहेरियासराय, दरभंगा क्रिकेट एसोसिएशन आदि संस्थानों में सचिव के दायित्व निर्वहन कर संस्थानों को मजबूत करने का काम किया। जिसके लिए समाज आज भी उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता है। बच्चा बाबू कर्मवीर योद्धा थे और कानून के विज्ञ अधिवक्ता के नाते समाज में अपनी गहरी पैठ बनाए हुए थे। मौके पर अधिवक्ता सुशील कुमार झा, बिरेन्द्र कुमार सिंह, अशोक कुमार मिश्र, उज्जवल गोस्वामी, मायाशंकर चौधरी, कुमार उत्तम, कुमार सनोज, हीरानंद मिश्र, रामवृक्ष सहनी, संतोष कुमार सिन्हा, कमला कांत झा, बुलन कुमार झा, नीतीश कुमार, सुधीर कुमार चौधरी, अनिल कुमार मिश्र, अनिता आनंद, किरण कुमारी, चंद्रप्रकाश, डाॅ राजीव चंद्र झा, मुरारी लाल केवट, नबेन्द्र नाथ मिश्र, अधिवक्ता लिपिक बिनय कुमार झा, मुरारी यादव समेत सैकड़ों अधिवक्ताओं ने बच्चा बाबू के तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया ।उनके अवदानों पर चर्चायें की ।