बस और ट्रक की टक्कर मे कई जख्मी ,डीएमसीएच मे चल रहा हैं इलाज ,जख्मियों मे कई नेपाल देश के।

दरभंगा  /

सिमरी थाना क्षेत्र के एन एच 27 शोभन के पास बस और ट्रक के आमने-सामने टक्कर में कई लोग घायल हो गए। इनमें से पांच घायलों को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है वहीं अन्य घायलों को स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद छोड़ दिया गया है।

बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर राज ट्रांसपोर्ट की बस पटना से दरभंगा आ रही थी। तेज रफ्तार से बस शोभन के पास जैसे ही बस पहुंची हाईवा ट्रक से जोरदार टक्कर हुआ। टक्कर के बाद हाईवा ट्रक सड़क के नीचे पलट गई वहीं बस सड़क के नीचे चला गया। यदि बस पलट जाती तो बड़ी घटना घट सकती थी।

स्थानीय लोगों की मदद से मब्बी और  सिमरी थाना की पुलिस ने  गंभीर स्थिति में घायल पांच लोगों को डीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया। घायलों में नेपाल देश के लहान के रहने वाले रामशरण चौधरी के पुत्र राहुल कुमार चौधरी, मधुबनी जिला के भैरव स्थान थाना क्षेत्र के काकोर निवास ए नारायण महतो के पुत्र अर्जुन महतो, डेहरी ऑन सोन के स्थायी एवं  फिलहाल पटना जिला के दानापुर में किराए के मकान में रहने वाले हरि नारायण प्रसाद के पुत्र विकास कुमार, भोजपुर के रहने वाले राहुल पांडेय एवं मधुबनी जिला के झंझारपुर तमौरा गांव की रहने वाली कैलाश ठाकुर की पत्नी सरस्वती देवी के रूप में पहचान हुई है। नेपाल देश के रहने वाले राहुल कुमार अपनी बहन को वैशाली जिला के हाजीपुर से ससुराल से लेकर नेपाल जा रहे थे।

वही अर्जुन महतो भी अपने छोटे भाई की शादी के लिए बहन जो दिल्ली से से चलकर पटना पहुंची थी उन्हें लेकर घर लौट रहे थे। सभी घायलों का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।

डीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में अत्यधिक घायल नेपाल देश के रहने वाले हैं।

मजेदार बात यह हैं कि इमरजेंसी वार्ड मे बेड खाली नहीं रहने के कारण राहुल कुमार जमीन पर बैठकर इलाज करवा रहे थे।  दुर्घटना में घायल मात्र पांच व्यक्ति ही ऐसे थे जिन्हें डीएमसीएच मे इलाज के लिये लाया गया था ।