डीजे साउंड यंत्र जब्त करने के लिए पुलिस लगातार कर रही है छापामारी, एसडीओ, डीसीएलआर अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में Critical मतदान केंद्र के साथ AMF का कर रहे हैं जांच।

बिरौल/दरभंगा

अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में डीजे साउंड जब्त करने के लिए थाना पुलिस की ओर से छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में पुलिस ने डीजे का हाइ फ्रिक्वेंसी यंत्र को भी जब्त किया है। बताया जा रहा है कि लोकसभा आम निर्वाचन को लेकर थाना की पुलिस की ओर से कि जाने वाली कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी उमेश कुमार भारती एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष चन्द्र चौधरी के संयुक्त निर्देश के आलोक में की जा रही हैं। दुसरी ओर सोमवार को 78 कुशेश्वरस्थान में एसडीओ उमेश कुमार भारती ने कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के इटहर,भिंडुआ पंचायत में तथा 79 गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र में डीसीएलआर ने बिरौल प्रखंड के भवानीपुर पंचायत में Venerable एवं Critical मतदान केंद्रों के साथ साथ AMF का जांच किया।

इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में Critical मतदान केंद्रों पर पहुंच कर मतदाताओं से भयमुक्त होकर मतदान करने को कहा। एसडीओ ने मतदाताओं से किसी तरह की समस्या उत्पन्न होने पर इसकी सूचना अनुमंडल कार्यालय में देने को कहा।

इधर एसडीपीओ के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की ओर से डोमिनेशन की कार्रवाई लगातार जारी है। साथ ही असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।