बिरौल के एक व्यक्ति को गूगल का सहयोग लेना पड़ गया महंगा, पहले विश्वास में लिया फिर साइवर अपराधी ने दो बैंक खाता से उड़ाया लाखों रुपए, पीड़ित व्यक्ति ने साइवर थाना से की शिकायत। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का दिया भरोसा।

उत्तम सेनगुप्ता/दरभंगा 

बिरौल के एक व्यक्ति को रुपये का ट्रांसफर करने के लिए गूगल से सहयोग लेना महंगा पड़ा। पहले एप्लिकेशन डाउनलोड करवाया फिर साइवर अपराधी ने विभिन्न बैंक खाता को हैक कर लाखों रुपए ठगी कर लिया। मोबाईल पर मैसेज प्राप्त होते ही खाताधारक के होश उड़ गए।इस संबंध में खाताधारक पंकज कुमार ने जिला मुख्यालय स्थित साइवर थाना में लिखित शिकायत किया। जिससे उनके बैंक खाता से ठगी कर लिए गए रुपये वापस मिल सके। साइवर थाना में दिये गए आवेदन में आवेदक पंकज कुमार ने कहा है कि चार दिन पूर्व समय करीब 10-58 बजे सुबह में मेरे एसबीआई एवं पीएनबी खाता से पेज एप एप्लिकेशन के वॉलेट में 86 हजार रुपये करीब चार दिनों से था।जिसे ट्रांसफर करने के लिए मैंने गूगल से सहायता लिया तो मुझे एक मोबाईल नम्बर प्राप्त कर कॉल किया तो मुझसे एक एप्लिकेशन Avvaldesk डॉउनलोड करवाया।उसके बाद पेज एप के वॉलेट से मेरे बैंक खाता में 40हजार रुपये ट्रांसफर किया जो सफलता पूर्वक हो गया।उसके बाद मेरे एकाउंट में 46 हजार बचा था तो उन्होंने मुझे फोन पे में बैलेंस चेक करने को कहा।उसके बाद उन्होंने दो विभिन्न नाम के फोन पे UPI id पर 40 हजार और 50 हजार ट्रांसफर करवा लिया। पंकज कुमार ने साइवर पुलिस पदाधिकारी को बताया कि जानकारी के अभाव में साइबर अपराधी ने मेरे उक्त दोनों एकाउंट को हैक कर पुनः YONO SBI से 50 हजार एवं YONO कैश से 20 हजार रुपया देवघर में निकाल लिया।इसके अलावा मेरे क्रेडिट कार्ड के यश बैंक ऑफ इंडिया से 38 हजार एवं 48 हजार निकल लिया। इस तरह मेरे उक्त विभिन्न बैंक खाते को हैक कर 2 लाख 46 हजार रुपये साइवर अपराधी ने ठगी कर लिया।साइवर थाना में मौजूद पुनि विशाल कुमार सिंह ने बताया कि सभी विन्दुओं पर जांच की जायेगी। उन्होंने स्मार्ट फोन पर किसी प्रकार के भेजे गए प्रलोभन वाले मैसेज से लोगों को इग्नोर करने को कहा। उन्होंने विशेष आवश्यकता पड़ने पर संबंधित बैंक शाखा में जाकर ब्रांच मैनेजर से सहयोग लेने कि अपील खाताधारकों से की।